Free Fire MAX में सभी खिलाड़ी अपनी रैंक बढ़ाना चाहता है और इसके लिए अच्छा प्रदर्शन करना जरुरी है। अगर हर मैच में ज्यादा किल्स करेंगे और सर्वाइव कर पाएंगे तो जरूर रैंक बढ़ेगी। ज्यादा किल्स करने के लिए हेडशॉट्स लगाना काफी अहम चीज़ है। अगर आप ज्यादा हेडशॉट्स लगाएंगे तो फाइट्स में जीत के चांस बढ़ जाते हैं। यह काम आसान नहीं है लेकिन बेहतर सेंसिटिविटी सेटिंग्स होने से फायदा मिलता है।
Free Fire MAX में हेडशॉट्स लगाने के लिए जून 2022 तक सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स
![यह अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स साबित हो सकती है (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/e97fe-16533766686770-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/e97fe-16533766686770-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/e97fe-16533766686770-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/e97fe-16533766686770-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/e97fe-16533766686770-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/e97fe-16533766686770-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/e97fe-16533766686770-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/e97fe-16533766686770-1920.jpg 1920w)
आपकोा नीचे दी गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स का उपयोग करना होगा:
1) जनरल: 90 – 100
2) रेड डॉट: 85 – 95
3) 2x स्कोप: 85 – 95
4) 4x स्कोप: 75 – 85
5) स्नाइपर स्कोप: 70 – 75
6) Free Look: 80 – 90
अच्छी मूवमेंट के लिए यह सेटिंग्स काम आती है लेकिन इससे एकदम से प्रदर्शन में सुधार नहीं होगा। आपको खेलने का तरीका बदलना होगा और इन सेटिंग्स को अप्लाई करने के बाद ट्रेनिंग ग्राउंड में समय बिताना होगा। इसे प्रदर्शन धीरे-धीरे बेहतर होगा क्योंकि अचानक से सुधार होना सही मायने में काफी ज्यादा मुश्किल चीज़ है।
Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स कैसे बदलें?
आपको कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा:
स्टेप 1: Free Fire MAX खोलें और सेटिंग्स के विकल्प पर क्लिक करें।
![आपको यहां क्लिक करना हगो (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/10/836e1-16343593225816-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/10/836e1-16343593225816-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/10/836e1-16343593225816-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/10/836e1-16343593225816-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/10/836e1-16343593225816-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/10/836e1-16343593225816-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/10/836e1-16343593225816-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/10/836e1-16343593225816-1920.jpg 1920w)
स्टेप 2: ‘Settings’ के विकल्प में जाने के बाद आपको ‘Sensitivity’ का सेक्शन दिखेगा।
स्टेप 3: आपको ऊपर बताई गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अप्लाई करना है।
बाद में आप अभ्यास करते हुए इन सेटिंग्स का अभ्यास कर सकते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर अलग रह सकती है।