Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है और कुछ सेटिंग्स में बदलाव करने से बहुत फायदा हो सकता है। सेंसिटिविटी सेटिंग्स से एक्यूरेसी पर फर्क पड़ता है और मूवमेंट स्पीड भी बेहतर होती है। कुछ मिलाकर हेडशॉट्स लगाने में आसानी होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें गेम में उपयोग किया जा सकता है।
Free Fire MAX में सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनसे ज्यादा हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं
![सेंसिटिविटी सेटिंग्स कई लोग पसंद करते हैं (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/08/7a01f-16923753256189-1920.jpg 1920w)
सेंसिटिविटी सेटिंग्स की मदद से ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगाए जा सकते हैं। आप लगातार अभ्यास करके गेमप्ले को बेहतर बना सकते हैं। सेंसिटिविटी सेटिंग्स को ज्यादा रखने से आपको निशाना लगाने में बहुत मदद मिल सकती है। सिर पर सबसे ज्यादा डैमेज होता पड़ता है। नीचे दी गई सेटिंग्स को अप्लाई करने से बहुत हद तक आपको फायदा मिल सकता है:
- जनरल: 97-100
- रेड डॉट: 95-100
- 2x स्कोप: 77-90
- 4x स्कोप: 75-80
- स्नाइपर स्कोप: 68-80
- फ्री लुक: 80-90
सेंसिटिविटी सेटिंग्स में खुद को ढालना बहुत ज्यादा मुश्किल है और यह चीज़ समय के साथ ही बदलती है। इसके बाद आपको गेमप्ले में फायदा जरूर मिलेगा।
गेम की सेंसिटिविटी सेटिंग्स किस तरह बदल सकते हैं?
सेंसिटिविटी सेटिंस बदलना बहुत आसान है और सिर्फ कुछ ही स्टेप्स का काम है। आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:
- स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खेलें और इसके बाद सेटिंग्स के विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: सेंसिटिविटी के विकल्प में जाएं और इसके बाद सेंसिटिविटी में बदलाव करना होगा।
- स्टेप 3: ऊपर दी गई सेटिंग्स को अप्लाई करें और इसके बाद आपको इसे सेव करना होगा।
आप सेटिंग्स को आसानी से एक क्लिक में रिसेट भी कर सकते हैं।