Free Fire MAX में ज्यादा हेडशॉट्स लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। आपको इसके लिए फाइट्स जीतनी। होगी अगर आपकी सेंसिटिविटी सेटिंग्स सही रहेंगी तो आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपका निशाना बेहतर तरीके से लग पाएगा और डैमेज के मामले में भी आपको फायदा मिलेगा। हेडशॉट लगाने से विरोधी के धराशाई होने के चांस ज्यादा रहते हैं।


Garena Free Fire MAX में ज्यादा हेडशॉट लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स

सेंसिटिविटी सेटिंग्स से प्रदर्शन में सुधार आता है (Image via Free Fire)
सेंसिटिविटी सेटिंग्स से प्रदर्शन में सुधार आता है (Image via Free Fire)

हर एक डिवाइस के लिए सेंसिटिविटी अलग रहती है। Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स डिवाइस पर निर्भर है।


जनरल

जनरल सेंसिटिविटी का सबसे अहम किरदार है क्योंकि इसपर कैमरा एंगल की मूवमेंट निर्भर रहती है। यह रही उसके लिए सेटिंग्स:

  • लो-एंड डिवाइस: 100
  • साधारण डिवाइस: 90-100
  • महंगा डिवाइस: 85-90

रेड डॉट

रेड डॉट की मदद से आप क्लोज रेंज में बेहतर तरीके से निशाना लगा पाएंगे। आप इन सेटिंग्स का उपयोग कर सकते हैं।

  • लो-एंड डिवाइस: 95-100
  • साधारण डिवाइस: 85-90
  • महंगा डिवाइस: 70-80

2x और 4x स्कोप

2x और 4x स्कोप का उपयोग करके आप दुरी पर मौजूद खिलाड़ियों को धराशाई कर सकते हैं।इसमें सेंसिटिविटी का महत्व है और इसी वजह से खिलाड़ियों को इन सेटिंग्स का उपयोग करना चाहिए।

  • लो-एंड डिवाइस: 95-100
  • साधारण डिवाइस: 90-95
  • महंगा डिवाइस: 70-80

स्नाइपर स्कोप

खिलाड़ियों के लिए स्नाइपर को उपयोग करना मुश्किल रहता है। हालांकि, आप इन सेटिंग्स का इस्तेमाल करते हुए प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं।

  • लो-एंड डिवाइस: 90-100
  • साधारण डिवाइस: 40-60
  • महंगा डिवाइस: 30-50

फ्री लुक

फ्री लुक असल में ज्यादातर लोगों उपयोग नहीं किया जाता है। हालांकि, आप इन सेंसिटिविटी सेटिंग्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • लो-एंड डिवाइस: 40-50
  • साधारण डिवाइस: 30-40
  • महंगा डिवाइस: 10-25

(नोट: हर एक डिवाइस की सेंसिटिविटी सेटिंग्स अलग रहती है। इसी वजह से आपको थोड़ी सेटिंग्स अलग तरीके से करनी होगी।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications