Free Fire MAX को बहुत पसंद किया जाता है और कई लोग इस गेम को खेलते हैं। ज्यादातर लोग इसे लो या मिड रेंज में फोन्स पर खेलते हैं। ऐसे में गेम के लैग होने के चांस बढ़ जाते हैं। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सेंसिटिविटी सेटिंग्स का भी एक अहम किरदार रहता है। इस आर्टिकल में हम अच्छी सेटिंग्स और लैग कम करने के तरीके पर नज़र डालेंगे।
Free Fire MAX में सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स और लैग कम करने का तरीका
Free Fire MAX खेलते समय आपको जरूर ही लैग द्वारा दिक्कतें आ सकती हैं। कई लोग इसी कारण अच्छी स्किल्स होने के बावजूद संघर्ष करते हैं। अगर आपको प्रदर्शन में सुधार करना है, तो फिर डिस्प्ले सेटिंग्स को एडजस्ट करना होगा। फ्रेम रेट को सही रखने से जरूर ही फायदा होगा।
डिस्प्ले सेटिंस (लैग कम करने के लिए)

आपको इन ग्राफिकल सेटिंग्स को इस्तेमाल करना होगा:
- ग्राफिक्स - स्मूथ
- हाई FPS - नॉर्मल
- ऑटो स्केल - ऑफ
लो-एन्ड सेटिंग्स को अप्लाई करने के बाद कुछ अन्य चीज़ें भी आपको ध्यान रखनी होगी:
- इंटरनेट कनेक्शन स्टेबल होना चाहिए।
- RAM पर ज्यादा भाग नहीं होना चाहिए।
- स्टोरेज (स्पेस) की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
- डाटा सेवर मोड बंद होना चाहिए।
- बैटरी सेवर बंद होना चाहिए।
- थर्ड पार्टी गेम बूस्टर का इस्तेमाल नहीं करना होगा।
सेंसिटिविटी सेटिंग्स

कस्टम HUD को काफी पसंद किया जाता है। इसके साथ Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स से फर्क पड़ता है। इससे स्क्रीन की मूवमेंट तय होती है। आप नीचे दी गई सेटिंग्स को अप्लाई कर सकते हैं:
- जनरल: 96-100
- रेड डॉट: 94-98
- 2x स्कोप: 85-89
- 4x स्कोप: 54-58
- स्नाइपर स्कोप: 48-52
- फ्री लुक: 80-84
आपको सेंसिटिविटी सेटिंग्स को हमेशा ही ज्यादा रखना चाहिए। इससे क्लोज रेंज में फाइट्स जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।