Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए आपको फाइट्स में जीत दर्ज करनी होगी और इसके लिए आपको सही तरह से निशाना लगाना होगा। आपको बता दें कि सिर पर निशाना लगाने से ज्यादा डैमेज पड़ता है जबकि पूरी बॉडी पर डैमेज कम होता है। सिर पर निशाना लगाना मुश्किल है और कई लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में हेडशॉट लगाने के तरीकों को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में हेडशॉट्स लगाने के लिए जरूर टिप्स
थ्री फिंगर क्लॉ या फोर फिंगर क्लॉ
कई लोग दो उंगली से खेलते हैं लेकिन आपको ज्यादा फिंगर से खेलना होगा। इससे आप एक साथ ज्यादा चीज़ें कर सकते हैं और गेम को बढ़िया तरह से हैंडल कर सकते हैं।
कई अच्छे लेआउट मौजूद है और आप किसी एक को चुन सकते हैं। शुरुआत में दिक्कत आती है लेकिन धीरे-धीरे आपको क्लॉ सेटअप के साथ खेलने की आदत पड़ जाती है।
ट्रेनिंग करनी होगी
आपको कंट्रोल्स में बदलाव करने के साथ ही अभ्यास करना होगा। हमेशा ही रिकोईल कंट्रोल करने से आपको जरूर फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही टारगेट लगाने की प्रैक्टिस करनी होगी। हमेशा क्रॉसहेयर सिर पर रखना चाहिए क्योंकि इससे हेडशॉट पड़ने के चांस ज्यादा रहते हैं।
सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव करना होगा
![आपको सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव करना होगा (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dd166-16453365338997-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dd166-16453365338997-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dd166-16453365338997-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dd166-16453365338997-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dd166-16453365338997-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dd166-16453365338997-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dd166-16453365338997-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/02/dd166-16453365338997-1920.jpg 1920w)
Free Fire MAX की सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बहुत अहम चीज़ें रहती हैं। आपको सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव करने से जरूर फायदा मिलेगा क्योंकि इसी पर मूवमेंट निर्भर करती है और निशाने लगाने में आसानी होती है। आपको इन सेटिंग्स को अप्लाई करना चाहिए:
- जनरल: 96-100
- रेड डॉट: 94-98
- 2x स्कोप: 83-87
- 4x स्कोप: 56-60
- स्नाइपर स्कोप: 47-51
- फ्री लुक: 82-86
आपको इसमें जरूर थोड़े बदलाव करने होंगे क्योंकि सभी डिवाइस की स्क्रीन और सेंसर अलग रहते हैं। .