Free Fire के लिए 10 हजार रुपयों के अंदर सबसे अच्छे फोन्स

Free Fire 
Free Fire 

Free Fire काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है लेकिन पिछले कुछ महीनों से भारत में इसकी प्रसिद्धि अलग स्तर पर पहुँच गयी है। गेम के ग्राफिक्स अच्छे हैं और इसके लिए आपको ज्यादा महंगा फोन भी नहीं चाहिए।

हर कोई चाहता है कि उसके फोन में Free Fire अच्छे से चले। इसलिए हम बात करने वाले हैं कम कीमत में कुछ अच्छे फोन्स के बारे में।


Free Fire के लिए 10 हजार रुपयों के अंदर सबसे अच्छे फोन्स

#1 Realme Narzo 20A:

Image credits: India TV News
Image credits: India TV News

अगर आपको 10 हजार के अंदर एक अच्छा स्मार्टफोन चाहिए, जिसमें Free Fire अच्छे से चल जाए तो Realme Narzo 20A अच्छा विकल्प है। इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है और बैटरी साइज 5000 mAh है।


#2 Motorola G9:

Image credits: Pocket-Lint
Image credits: Pocket-Lint

Motorola का G9 बड़ी एक अच्छा विकल्प है। इसमें स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है वहीं इसका GPU एड्रेनो 610 है। साथ ही 5,000 mAh बैटरी है। अगर आपको स्टॉक एंड्रॉइड का मजा चाहिए तो ये एक अच्छा विकल्प है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में जल्दी रैंक बढ़ाने और हीरोइक टियर पर जाने के लिए 5 टिप्स


#3 Redmi 9:

Image credits: MySmartPrice
Image credits: MySmartPrice

Redmi 9 को लेना काफी ज्यादा फायदेमंद रह सकता है। अक्सर इस कंपनी के फोन्स में Free Fire जैसे गेम अच्छे से चलते हैं। इसका डिस्प्ले बड़ा है। साथ ही मिडियाटेक का प्रोसेसर G35 इसे अच्छा गेमिंग विकल्प बनता है।


#4 Realme C15:

Image credits: HumTech YT
Image credits: HumTech YT

दिन सारे फोन्स में एक और अच्छा विकल्प मौजूद है। Free Fire प्लेयर्स Realme का प्रसिद्ध बजट फोन C15 मॉडल ट्राय कर सकते हैं। हाल ही में इसे रिलीज किया गया तथा। इस फोन में स्नैपड्रैगन का 460 प्रोसेसर है वहीं ये एड्रीनो 610 GPU के साथ आता है। बैटरी साइज 6000 mAh है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए Games Kharido पर से डायमंड्स का टॉप-अप कैसे करें?

Edited by Ujjaval E-Sports