Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स का एक अहम किरदार है। इन सेटिंग्स की मदद से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं क्योंकि गेम की मूवमेंट में फर्क पता है। इस आर्टिकल में हम अच्छी मूवमेंट के लिए Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स पर नजर डालने वाले हैं।
Free Fire MAX में अच्छी मूवमेंट के लिए सबसे जबरदस्त और उपयोगी सेंसिटिविटी सेटिंग्स
Free Fire MAX में अच्छी मूवमेंट और निशाने के लिए सेटिंग्स में बदलाव किए जाते हैं और इससे कुछ हद तक फायदा मिलता है:
![Free Fire MAX में इन सेटिंग्स को अप्लाई किया जाना चाहिए (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/45b12-16538937682548-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/45b12-16538937682548-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/45b12-16538937682548-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/45b12-16538937682548-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/45b12-16538937682548-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/45b12-16538937682548-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/45b12-16538937682548-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/45b12-16538937682548-1920.jpg 1920w)
- जनरल: 96 - 100
- रेड डॉट: 92 - 9-96
- 2x स्कोप: 86 - 90
- 4x स्कोप: 64 - 69
- स्नाइपर स्कोप: 58 - 62
- फ्री लुक : 77 - 81
कई लोगों को सेंसिटिविटी सेटिंग्स बदलने का तरीका नहीं पता है। आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:
1) सबसे पहले Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें।
2) आपको बाद में सेटिंग्स के विकल्प पर जाना होगा जो टॉप पर मौजूद है।
3) सेटिंग्स मेनू के अंदर सेंसिटिविटी का विकल्प मौजूद होगा, उसपर क्लिक करें।
4) नई सेटिंग्स को अप्लाई करें और गेम में अभ्यास करें।
लगातार गेम में अभ्यास करें
Free Fire MAX में खिलाड़ी सिर्फ सेटिंग्स करने से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। कंट्रोल्स पर ध्यान देने के साथ ही खिलाड़ियों को लगातार ट्रेनिंग ग्राउंड्स और अपने दोस्तों के साथ अभ्यास करना चाहिए। इससे आपको काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। शुरुआत में इन सेटिंग्स के साथ खेलना मुश्किल रहेगा लेकिन धीरे-धीरे आपको आदत हो जाएगी। इसी वजह से पहले अभ्यास करें और बाद में मुख्य मैचों में इन सेटिंग्स का इस्तेमाल करें।
नोट: इस आर्टिकल में सेंसिटिविटी सेटिंग्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रहती है और आप अपने अनुसार भी सेटिंग्स चुन सकते हैं।