क्या Free Fire को भारत में डाउनलोड करके खेला जा सकता है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को भारत में बहुत पसंद किया जाता है और हर दिन कई सारे नए खिलाड़ी इस गेम में शामिल होते हैं। Free Fire के बैन के बाद सभी खिलाड़ी इस गेम का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, फैंस के बीच मन में सवाल रहता है कि क्या वो मुख्य वर्जन को बैन होने के बावजूद डाउनलोड कर सकते हैं, या नहीं। इस आर्टिकल में हम इस बड़े सवाल का जवाब जानेंगे।

Ad

क्या Free Fire को भारत में डाउनलोड करके खेला जा सकता है?

youtube-cover
Ad

Free Fire को पिछले साल फरवरी में बैन किया गया था और इसके बाद से वापसी को लेकर अलग-अलग चीज़ें सामने आई है। सभी गेम को भारत में जल्द ही देखना चाहते हैं। हालांकि, उनके लिए अच्छी चीज़ यह रही कि Free Fire MAX बैन नहीं हुआ। इसी वजह से खिलाड़ी इस गेम को खेल रहे हैं।

Free Fire का ऐप गूगल पर आसानी से मिल जाएगा, आप उसे वहां से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, यह ऐप काम नहीं करेगा, क्योंकि भारत का सर्वर बंद है। ऐसे में खिलाड़ियों को Free Fire को डाउनलोड करने और खेलने की मेहनत नहीं करनी चाहिए। Free Fire की आईडी असल में MAX वर्जन में भी चलती है। ऐसे में खिलाड़ियों की मेहनत खराब नहीं होती है।

Free Fire और Free Fire MAX में क्या समानताएं हैं?

youtube-cover

Free Fire को सालों पहले रिलीज किया गया था लेकिन कई लोग इसके ग्राफिक्स और फीचर्स को लेकर उतने प्रभावित नहीं थे। इसी वजह से डेवलपर्स ने उन खिलाड़ियों के लिए MAX वर्जन को जारी किया। इसमें ग्राफिक्स और फीचर्स के मामले में सुधार देखने को मिला। अच्छी बात यह रही है कि शुरुआत से दोनों में एक ही खाते को उपयोग करने का फीचर दिया गया। अब Free Fire की भारत में गैरमौजूदगी के बाद इससे जुड़े सारे फीचर्स MAX वर्जन में लाए जाते हैं। दोनों में अब काफी समानताएं आ गई हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications