क्या Free Fire MAX को लेटेस्ट Jio फोन में डाउनलोड कर सकते हैं?

क्या Free Fire MAX को Jio फोन में डाउनलोड कर सकते हैं?
क्या Free Fire MAX को Jio फोन में डाउनलोड कर सकते हैं?

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को तीन सर्वर पर सबसे ज्यादा खेला जाता है, जिसमें भारत, सिंगापूर और बांग्लादेश शामिल हैं। इस बैटल रॉयल गेम को गरेना के द्वारा प्रकाशित किया गया है, जिसे सस्ते मोबाइल डिवाइस पर डाउनलोड करके नए फीचर्स का मजा ले सकते हैं। वर्तमान में इस गेम को गूगल प्ले स्टोर पर 100+ मिलियन खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया गया है। इस गेम को प्लेयर्स एंड्रॉइड डिवाइस, पीसी और लैपटॉप में खेलते हैं।

Ad

आपको बता दें, भारत में Jio फोन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से प्लेयर्स गेम को इस फोन पर डाउनलोड करने के तरीके खोजते रहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Jio फोन पर गेम को डाउनलोड कर सकते हैं, या नहीं।


क्या Free Fire MAX को लेटेस्ट Jio फोन में डाउनलोड कर सकते हैं?

गेम में हाई क्वालिटी के फीचर्स मिलते हैं (Image via Garena)
गेम में हाई क्वालिटी के फीचर्स मिलते हैं (Image via Garena)

Free Fire MAX को Jio फोन पर डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट और यूट्यूब पर ढेरों वीडियोस देखने को मिल जाते हैं। हालांकि, वो सभी वीडियोस असली नहीं होते हैं, क्योंकि इस टाइटल की एप्लिकेशन और फाइल को Jio फोन पर डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। इस वजह से प्लेयर्स को इंटरनेट पर नकली जानकारी मिल जाती है। गेम को डाउनलोड करने का तरीका फेक होता है, जिस पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। अगर खिलाड़ियों को गेम के फीचर्स और ग्राफिक्स का मजा लेना है, तो वो एंड्रॉइड डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX को एंड्रॉइड डिवाइस पर खेलने की रिक्वायरमेंट क्या है?

Free Fire MAX को Jio फोन में डाउनलोड करके नहीं खेला जा सकता है। यहां पर एंड्रॉइड डिवाइस की रिक्वायरमेंट दी गई है:

  • ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉइड डिवाइस 4.1
  • साइज: एंड्रॉइड डिवाइस में डाउनलोड साइज 689 MB
  • RAM: 1 GB

ऊपर दी गई रिक्वायरमेंट के आधार पर गेम को एंड्रॉइड डिवाइस में इंस्टॉल कर सकते हैं और सभी फीचर्स का आनंद ले सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications