क्या Garena Free Fire को JioPhone में डाउनलोड करके खेला जा सकता है? 

Garena Free Fire (Image credit: ff.garena.com)
Garena Free Fire (Image credit: ff.garena.com)

Garena Free Fire दुनिया का सबसे फेमस बैटल रॉयल गेम है, जिसे iOS और एंड्रॉइड फोन्स पर खेला जाता है। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर पर 500+ मिलियन खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया गया है, जिसकी रेटिंग 4.2 स्टार है। Free Fire गेम का साइज 710 MB का है जिसे फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। यह सर्वाइवल गेम है जिसमें 50 खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में सिम्बॉल्स का इस्तेमाल करके स्टाइलिश नाम कैसे बनाएं?

भारतीय दर्शको के पास JioPhone उपलब्ध है, और उन्हें Free Fire खेलने की इच्छ होती है। JioPhone इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ी इंटरनेट और यूट्यूब पर Free Fire को डाउनलोड करने के तरीके ढूढ़ते रहते हैं, और कई सारे प्लेटफॉर्म पर इस गेम को डाउनलोड करने की फेक न्यूज उपलब्ध है। लेकिन, सच बात यह है की Free Fire को JioPhone पर नहीं खेला जा सकता है। खैर, इस आर्टिकल में हम क्या Garena Free Fire को JioPhone में डाउनलोड करके खेला जा सकता है पूरी जानकारी बताने वाले हैं।


Garena Free Fire को JioPhone में क्यों डाउनलोड नहीं किया जा सकता है?

JioPhone की स्क्रीन साइज और RAM कम होने के कारण Garena Free Fire को डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। नीचे कुछ कारण मौजूद है:

#1 - Free Fire सिर्फ एंड्रॉइड और iOS डिवाइस के लिए उपलब्ध है। JioPhone में KaiOS वर्जन उपलब्ध होता है तो इस प्लेटफार्म पर बैटल रॉयल गेम को डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। इस मोबाइल पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप्प और यूट्यूब आसानी से चलता है।

#2 - JioPhone का स्क्रीन साइज छोटा है, जिसमें Free Fire के कंट्रोल और ग्राफिक्स को मैनेज नहीं किया जा सकता है।

#3 - Free Fire एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स के लिए बेहतर विकल्प है, जिसमें आसानी से कंट्रोल को मैनेज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के OB28 अपडेट में ग्रैंडमास्टर टियर, नए पेट, कैरेक्टर समेत अन्य छोटी-बड़ी जानकारी

इसलिए खिलाड़ियों को एंड्रॉइड मोबाइल खरीदना चाहिए, JioPhone में बैटल रॉयल गेम्स का मजा नहीं लिया जा सकता है।