क्या Free Fire MAX में GFX टूल्स का इस्तेमाल करने से अकाउंट बैन होता है?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कई लोग लैग की परेशानी का सामना करते हैं। इसी वजह से लोग अलग-अलग चीज़ें ट्राय करते हैं। कई सारे GFX टूल्स मौजूद हैं, जिनसे गेम में स्मूथ अनुभव मिलता है और लैग की परेशानी खत्म हो जाती है। हालांकि, कई लोगों के मन में सवाल होता है कि यह सेफ है या नहीं। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे।

Ad

क्या Free Fire MAX में GFX टूल्स का इस्तेमाल करने से अकाउंट बैन होता है?

GFX टूल्स असल में थर्ड-पार्टी ऐप है और इसी वजह से आपको इनसे दूर रहना चाहिए। इससे जरूर गेम में सुधार होता है और गेम स्मूथ चलने लग जाता है। कई सारे GFX टूल्स दावा करते हैं कि अकाउंट बैन नहीं होता है। हालांकि, यह चीज़ Free Fire MAX की पॉलिसी के खिलाफ है। इसी वजह से नुकसान जरूर हो सकता है।

आपको बता दें कि Garena ने अपनी पॉलिसी में बताया है कि असल में किसी भी थर्ड पार्टी टूल जिसका इस्तेमाल करने पर आपको गेम में अन्य प्लेयर्स के मुकाबले थोड़ा ज्यादा फायदा मिले, वो पॉलिसी के खिलाफ है। गेम को बेहतर बनाने के लिए किसी भी अन्य टूल का इस्तेमाल करना गलत है। साफ तौर पर बताया गया है कि इससे अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो सकता है।

Free Fire MAX की पॉलिसी (Image via Garena)
Free Fire MAX की पॉलिसी (Image via Garena)

Garena की Abuse पॉलिसी के अनुसार कोई भी थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना बैन है। इससे अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड हो सकता है। इसके अलावा हैक्स, मोड्स और अनलिमिटेड टूल्स से भी नुकसान हो सकता है। अगर आपका फोन लैग होता है, तो आप डिवाइस अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा डिस्प्ले सेटिंग्स को कम रखें। साथ ही ज्यादा ऐप्स मोबाइल में इंस्टॉल नहीं करें और बैकग्राउंड में भी कोई ऐप नहीं रखें। इससे जरूर ही कुछ हद तक आपको फायदा मिल सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications