Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सेटिंग्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है, जिसमें कंट्रोल, सेंसिटिविटी और बेसिक को स्किल्स के आधार पर एडजस्ट करना पड़ता है। सेंसिटिविटी सेटिंग्स को बदलना आसान होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम सेंसिटिविटी सेटिंग्स को कैसे बदल सकते हैं, उस पर नजर डालने वाले हैं।
Free Fire MAX में सेंसिटिविटी सेटिंग्स कैसे बदल सकते हैं?
![सेंसिटिविटी सेटिंग्स (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/dd939-16538917938650-1920.jpg?w=840?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/dd939-16538917938650-1920.jpg?w=840?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/dd939-16538917938650-1920.jpg?w=840?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/dd939-16538917938650-1920.jpg?w=840?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/dd939-16538917938650-1920.jpg?w=840?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/dd939-16538917938650-1920.jpg?w=840?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/dd939-16538917938650-1920.jpg?w=840?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/05/dd939-16538917938650-1920.jpg?w=840 1920w)
Free Fire MAX में खिलाड़ियों को सेंसिटिविटी सेटिंग्स का महत्वपूर्ण विकल्प मिलता है। इस सेटिंग पर आपका पूरा गेमप्ले निर्भर करता है। अगर डिफॉल्ट सेटिंग्स का उपयोग करके गेम खेलते हैं, तो विरोधियों को सटीकता से डैमेज नहीं दे पाते हैं और सही से निशाना लगाने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है।
आपको बता दें कि इस बैटल रॉयल गेम को हर दिन नए खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया जाता है और उन उपयोगकर्ताओं को शुरुआत में सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में ज्ञान नहीं होता है। वो लगातार इंटरनेट पर सेंसिटिविटी सेटिंग्स को बदलने की जानकारी ढूंढ़ते रहते हैं। इसलिए नीचे दी गई आसान स्टेप्स का पालन करके सेटिंग्स को बदल सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में Free Fire MAX गेम को लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2: लॉबी स्क्रीन खुलने के बाद में गियर वाले बटन पर टच करें।
स्टेप 3: स्क्रीन पर "Basic" सेटिंग खुल जाएगी। बायीं ओर "Sensitivity" सेटिंग वाले बटन को चुनना होगा।
स्टेप 4: डिफॉल्ट सेटिंग लगी हुई दिख जाएगी। "Reset" पर क्लिक कर सकते हैं और नीचे दी गई सेंसिटिविटी सेटिंग को लगाएं।
इस सेंसिटिविटी सेटिंग्स का उपयोग कर सकते हैं
यह सेंसिटिविटी सेटिंग्स ट्रेनिंग मोड के आधार पर दी गई है। अगर उपयोगकर्ता के डिवाइस में सही से काम नहीं करती है, तो प्रतिशत की मात्रा को कम ज्यादा कर सकते हैं।
- जनरल: 90-100 प्रतिशत
- रेड डॉट: 60-75 प्रतिशत
- 2X स्कोप: 99 प्रतिशत
- 4X स्कोप: 95 प्रतिशत
- स्नाइपर स्कोप: 20-30 प्रतिशत
- फ्री लुक: 50-75 प्रतिशत
(नोट: ऊपर दी गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स लेखक ने अपनी राय पर दी हुई है। इस मामले में सभी की पसंद अलग हो सकती है।)