BGMI से प्रतिबंध हटाने के बाद अब भारत में Free Fire की वापसी को लेकर बड़ी खबर, आई अहम प्रतिक्रिया

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: Chemin Esports के को-फाउंडर दीप्तांशु सैनी (Diptanshu Saini) ने भारत में आधिकारिक रूप से Free Fire के वापसी करने की सुचना प्रदान की है। जिस तरह से भारत में BGMI को काफी लंबे समय के बाद रिलॉन्च किया है। फैंस को उम्मीद है कि Free Fire भी काफी जल्द भारतीय गेमिंग कम्युनिटी में कमबैक करने वाला है। गेम को फरवरी 2022 में बैन किया गया था। Garena के डेवलपर्स द्वारा अभी तक कोई भी आधिकारिक रूप से कमबैक होने की जानकारी नहीं मिली है।

Ad

दीप्तांशु सैनी ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर Chemin Esports 2021 FFPL ट्रॉफी की स्टोरी शेयर की और उन्होंने लिखा :

"मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि आखिरकार इंतजार समाप्त हुआ।"

उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा को विशेष रूप से बताया कि:

Free Fire भारत में MAX के साथ लॉन्च होने वाला है, जिसमें Free Fire आधिकारिक गेम होने वाला है।

आपको बता दें, गेम को फरवरी 2022 में गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया था, लेकिन MAX वर्जन को गूगल प्ले स्टोर से हटाया नहीं किया गया था। एप्पल स्टोर से दोनों वर्जन हटा दिए गए थे। यह गेमर्स के लिए सबसे अच्छी बात थी कि गूगल प्ले स्टोर से MAX वर्जन को रिमूव नहीं किया गया था। हालांकि, जब से प्ले स्टोर से Free Fire को हटाया गया है। तब से अभी तक कोई आधिकारिक टूर्नामेंट आयोजित नहीं किया गया है।


भारत में Free Fire को कब बैन किया गया था?

14 फरवरी 2022 को भारतीय सरकार ने अचानक से Free Fire के साथ कुल 54 एप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से बैन कर दिया था। इसका सबसे बड़ा कारण सुरक्षा को लेकर था। इस लिस्ट में Max वर्जन उपस्थित नहीं था।

गेम पर बैन लगाने के बाद ईस्पोर्ट्स खिलाड़ियों को काफी बड़ा झटका लगा था क्योंकि भारत में चैंपियनशिप 2022 स्प्रिंग के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त हो गई थी और क्वालिफाइंग राउंड की प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू होने वाली थी, लेकिन गेम पर बैन लगा दिया था।

28 जुलाई 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने ईस्पोर्ट्स गेमिंग कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए गरेना के अधिकारियों के साथ में एक बैठक की थी। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) ने उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर भी साझा की है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में ईस्पोर्ट्स गेमिंग कम्युनिटी को काफी ग्रोथ मिलने वाली है और गेम भारत में वापसी कर सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications