Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आपको इस मोड में अगर बेहतर प्रदर्शन करना है तो कैरेक्टर्स से आपको काफी मदद मिल सकती है। Jai और Chrono काफी शानदार विकल्प है। सभी के मन में सवाल होगा कि दोनों में से सबसे बेहतर विकल्प कौन है।
Free Fire में Chrono vs Jai: क्लैश स्क्वाड मोड के लिए कौन-सा कैरेक्टर बेहतर विकल्प है?
Chrono

Chrono को Free Fire के सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स में गिना जाता है। हाल ही में आए अपडेट के दौरान Chrono की ताकत को थोड़ा कम कर दिया गया है। इसके बावजूद क्लैश स्क्वाड मोड के लिए यह एक जबरदस्त विकल्प माना जा सकता है। इस कैरेक्टर की मदद से आप 600 तक डैमेज को रोक सकते हैं और मूवमेंट स्पीड में फायदा होता है। इसका कूलडाउन 200 सेकंड्स का है।
Jai

Jai के पास रैगिंग रीलोड नाम की ताकत है। आपको क्लैश स्क्वाड मोड में इससे फायदा हो सकता है। आप इससे तेजी से गन रीलोड कर सकते हैं और फाइट्स के दौरान आपको काफी मदद मिल सकती है। अगर आप लेवल बढ़ा लेंगे तो और तेजी से गन को रीलोड किया जा सकता है।
Free Fire में क्लैश-स्क्वाड मोड के लिए कौन-सा बेहतर विकल्प है?
क्लैश स्क्वाड मोड में खिलाड़ियों को किल्स की जरूरत होती है। ऐसे में आपको आक्रमक तरीके से खेलना होता है। ऐसे में Jai को Chrono से बेहतर माना जा सकता है। बड़ी बात यह है कि Chrono का कूलडाउन ज्यादा है वहीं Jai एक पैसिव कैरेक्टर है। दोनों ही कैरेक्टर्स को काफी पसंद किया जाता है लेकिन अगर आप क्लैश स्क्वाड मोड के लिए किसी एक कैरेक्टर को चुनना चाहेंगे तो Jai एक बेहतर विकल्प रहेगा।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर को लेकर अलग रह सकती है।)