Free Fire में क्रिमिनल बंडल के बारे में छोटी-बड़ी सारी जानकारी

Free Fire में क्रिमिनल बंडल्स (Image via HDQwalls)
Free Fire में क्रिमिनल बंडल्स (Image via HDQwalls)

गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) को पूरी दुनिया में खेला और पसंद किया जाता है। इस गेम के कई सारे प्रशंसक हैं। Free Fire को सस्ते फोन्स में खेला जा सकता है और इसी वजह से अन्य गेम्स के मुकाबले यह ज्यादा फेमस है। भारत में Garena के इस गेम के ढेरों फैंस हैं। इस बैटल रॉयल गेम में कई अलग-अलग फीचर्स हैं जो इसे दूसरों से खास बनाते हैं।


Free Fire में क्रिमिनल बंडल के बारे में सारी जानकारी

येलो क्रिमिनल बंडल (Image via Thunder Gaming; YouTube)
येलो क्रिमिनल बंडल (Image via Thunder Gaming; YouTube)

Free Fire में अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स, पेट्स, गन स्किन्स और कॉस्ट्यूम्स मौजूद हैं। पिछले कुछ महीनों से क्रिमिनल बंडल सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बंडल को काफी सारे लोग उपयोग करना चाहते हैं। यह काफी अनोखा है और यह देखने में काफी आकर्षक लगता है। इसी वजह से Free Fire प्लेयर्स को इस बंडल का उपयोग करना चाहिए।

क्रिमिनल बंडल अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। यह बंडल हरे, लाल, पर्पल, पीले और नीले रंग में मौजूद है। हलके, ग्रीन क्रिमिनल बंडल सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहता है और यह कुछ इवेंट्स में भी नजर आ चुका है। यह बंडल पहले एक इवेंट का हिस्सा था और इसी वजह से यह काफी ज्यादा फेमस हुआ था।

कई सारे खिलाड़ी Free Fire के इस बंडल के साथ नजर आ जाते हैं। वो क्रिमिनल बंडल के अलग-अलग रंगों में दिखाई देते हैं। यह बंडल काफी समय तक गेम में मौजूद था लेकिन यह चर्चा का विषय उस समय बना जब अलग-अलग रंगों के साथ इसे रिलॉन्च किया गया। आजकल ज्यादातर लोगों के पास यह बंडल है लेकिन कई लोग अभी भी इसे हासिल करने की कोशिश में लगे हुए।

पर्पल क्रिमिनल बंडल (Image via QS NIRMAL; YouTube)
पर्पल क्रिमिनल बंडल (Image via QS NIRMAL; YouTube)

देखा जाए तो क्रिमिनल बंडल में सबसे अच्छा रंग और ग्रीन ही लगता है। यह अन्य रंगों से अलग है और सूट पर अच्छा लगता है। इसी वजह से इन कलर्स को सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।

Edited by Ujjaval E-Sports