Desi Chhora YT की Free Fire MAX ID, स्टैट्स, असली नाम और अन्य जानकारी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX के कई सारे नए कंटेंट क्रिएटर्स भी सामने आ रहे हैं और विकी कुमार उनमें से एक हैं। उनके चैनल का नाम Desi Chhora YT है और उन्होंने दिसंबर 2020 में इसकी शुरुआत की थी। अभी उनके चैनल पर 9 लाख 66 हजार सब्स्क्राइबर्स हैं। इस आर्टिकल में उनकी Free Fire MAX ID, स्टैट्स और अन्य जानकारी पर नज़र डालेंगे।


Desi Chhora YT की Free Fire MAX ID और स्टैट्स

Desi Chhora YT की Free Fire MAX ID 546649762 है और उनका IGN "DESI_CHHORA" है। यह रहे उनके स्टैट्स:

करियर स्टैट्स

Desi Chhora YT' के करियर स्टैट्स (Image via Garena)
Desi Chhora YT' के करियर स्टैट्स (Image via Garena)

Desi Chhora YT ने 3773 सोलो मैचों में हिस्सा लिया है और उन्हें 386 में जीत मिली है। आपको बता दें कि वो 7908 किल्स कर चुके हैं और उनका K/D रेश्यो 2.33 का है। डुओ मोड में उन्होंने 3622 मैचों में से 658 में जीत हासिल की है। वो 9574 किल्स कर चुके हैं और उनका K/D रेश्यो 3.23 का है। विकी ने 18166 स्क्वाड मैचों में हिस्सा लिया है और वो 6864 में जीत चुके हैं। वो 15724 किल्स कर चुके हैं और उनका K/D रेश्यो 5.48 का है।

रैंक स्टैट्स

Desi Chhora YT के रैंक स्टैट्स (Image via Garena)
Desi Chhora YT के रैंक स्टैट्स (Image via Garena)

Desi Chhora YT ने मौजूदा सीजन में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं क्योंकि अभी नया सीजन शुरू हुआ है। पिछले सीजन में भी उन्होंने सोलो और डुओ मैचों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। हालांकि, वो स्क्वाड मैच खेलते हुए नज़र आए थे।


यूट्यूब चैनल

youtube-cover

Desi Chhora YT असल में झारखण्ड के निवासी हैं। वो अपने चैनल पर 418 वीडियो डाल चुके हैं और उनकी सबसे पहली वीडियो दिसंबर 2020 की है। उनके दो अन्य चैनल्स हैं। उनके Vicky Vlogs चैनल को 3.12 हजार लोगों ने सब्सक्राइब किया है और Desi Live चैनल पर 19.1 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 21.8 हजार फॉलोअर्स हैं।

App download animated image Get the free App now