Dimitri vs Chrono: Free Fire में रैंक पुश करने के लिए कौन-सा कैरेक्टर बढ़िया है? 

Free Fire में रैंक पुश करने के लिए बढ़िया कैरेक्टर कौन-सा है
Free Fire में रैंक पुश करने के लिए बढ़िया कैरेक्टर कौन-सा है

Free Fire में Dimitri उन दो कैरेक्टर्स में से हैं, जो गेम के अंदर OB29 अपडेट में शामिल किया गया है। Garena Free Fire में Dimitri कैरेक्टर की ताकत बिलकुल DJ Alok की तरह है, जो मैदान पर फायदेमंद होता है।

Free Fire में Dimitri कैरेक्टर को गेम के अंदर पाने के लिए एक टॉप-अप इवेंट में हिस्सा लेना होगा। ये इवेंट 12 अगस्त 2021 से इन-गेम शुरू होने वाला है। Garena Free Fire में सभी प्लेयर्स रैंक पुश करना चाहते हैं। तो रैंक पुश करने के लिए Dimitri या Chrono कैरेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम दोनों कैरेक्टर की जानकारी बताने वाले हैं।


Dimitri vs Chrono: Free Fire में रैंक पुश करने के लिए कौन-सा कैरेक्टर बढ़िया है?

Dimitri

Free Fire में Dimitri
Free Fire में Dimitri

ताकत - हीलिंग हार्टबीट

Garena Free Fire के अंदर Dimitri में एक्टिव एबिलिटी है। ये मैदान पर खिलाड़ी को दुश्मनों से बचाने के लिए एक ताकतवर CD बनाता है, जो बिलकुल DJ Alok की तरह कार्य करती है। ये CD लगभग मैदान पर 10 सेकंड्स के लिए मौजूद होती है। स्टोर सेक्शन में Dimitri इस समय मौजूद है। परंतु, इसे अभी नहीं खरीद सकते हैं। 12 अगस्त को टॉप-अप इवेंट के जरिये आसानी से खरीद पाएंगे।


Chrono

Free Fire में Chrono
Free Fire में Chrono

ताकत - टाइम टर्नर

Free Fire में Chrono कैरेक्टर को रोनाल्डो पर बनाया है। इसमें एक्टिव ताकत टाइम टर्नर है। ये खिलाड़ी को दुश्मन से बचाने के लिए ब्लॉक बनता है, जो 600 तक का डैमेज रोक सकता है। इसके आलावा स्पीड मूवमेंट को 5% से 15% तक बड़ा सकता है। इस कैरेक्टर का कुल डाउन समय 100 सेकंड्स से 170 सेकंड्स का है।


Dimitri vs Chrono: Free Fire में रैंक पुश करने के लिए बेहतर कैरेक्टर कौन-सा है?

Dimitri (Image via Sportskeeda)
Dimitri (Image via Sportskeeda)

Free Fire में Dimitri और Chrono सबसे बेहतरीन कैरेक्टर है। इन दोनों में काफी खास ताकत मौजूद है। Free Fire में रैंक पुश करने के लिए Dimitri काफी एक्टिव एबिलिटी वाला कैरेक्टर बन सकता है, क्योंकि अगर रैंक पुश करते समय टीममेट्स नॉक हो जाता है तो आसानी से CD बनाकर रिवाईव भी कर सकते हैं। लेकिन, सभी खिलाड़ियों की अपनी-अपनी पसंद होती है।

Edited by Sawan E-Sports