क्या Free Fire MAX के डायमंड मोड ऐप का उपयोग करने से अकाउंट बैन होता है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स, पेट्स समेत ढेरों अलग-अलग तरह के आयटम्स मौजूद हैं। इन्हें आप इन-गेम करेंसी डायमंड्स का उपयोग करके हासिल कर सकते हैं। डायमंड्स को आप पैसे खर्च करके खरीद सकते हैं। कई लोग इसे एक इन्वेस्टमेंट की तरह भी देखते हैं। कई सारे लोग इसी बीच मोड ऐप्स के जाल में आ जाते हैं।

Ad

इनमें बताया जाता है कि मोड्स ऐप का उपयोग करके आप अनलिमिटेड डायमंड्स पा सकते हैं। यह चीज़ काम नहीं करती लेकिन कुछ लोग प्रूफ के चक्कर में इनका उपयोग करते हैं। उन्हें लगता है कि इसका उपयोग करने से कोई नुकसान नहीं होगा। ऐसा नहीं होता है और आपको कुछ तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम उन्हीं के बारे में बात करेंगे।


क्या Free Fire MAX के डायमंड मोड ऐप का उपयोग करने से अकाउंट बैन होता है?

यह आधिकारिक वेबसाइट के FAQ का स्क्रीनशॉट है (Image Credits: ff.garena.com)
यह आधिकारिक वेबसाइट के FAQ का स्क्रीनशॉट है (Image Credits: ff.garena.com)

Free Fire MAX की आधिकारिक वेबसाइट पर एंटी हैक FAQ मौजूद है। इसमें कई चीज़ों की जानकारी दी गई है। यहां डेवलपर्स ने साफ तौर पर बताया है कि जिन ऐप्स को Garena ने नहीं बनाया है, अगर आप उनका उपयोग करके गेम में मौजूद चीज़ों में बदलाव करने की कोशिश करते हैं, तो यह चीज़ चीटिंग में आ जाती है।

डेवलपर्स की किसी भी तरह की चीटिंग के मामले में ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। इससे एक चीज़ साफ है कि आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो जाएगा। इसमें ऐसा नहीं है कि थोड़े समय बाद अकाउंट वापस आ जाएगा। हमेशा के लिए अकाउंट बन हो जाता है और डिवाइस को भी बैन कर दिया जाता है। नई आईडी बनाकर भी आप गेम नहीं खेल पाएंगे। इसी के चलते आपको इन मोड्स से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। यह आपके लिए एक अच्छा फैसला होगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications