क्या Free Fire MAX के मोड्स-हैक्स काम करते हैं और क्या इनसे अकाउंट बैन होता है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। सभी लोग जल्दी आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कई लोग स्किल्स को अच्छा करने के बजाय चीटिंग करने की कोशिश में लग जाते हैं। इसी के चलते लोग मोड्स और हैक्स का रुख करते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि इनका उपयोग करना लीगल है, या नहीं और क्या इनसे अकाउंट बैन होता है।

Ad

क्या Free Fire MAX के मोड्स-हैक्स काम करते हैं और क्या इससे अकाउंट बैन होता है?

आपको इनसे दूर रहना चाहिए
आपको इनसे दूर रहना चाहिए

Free Fire MAX के मोड्स और हैक्स को लेकर सभी के मन में सवाल रहता है। हैक्स असल में आपके खेलने के तरीके को आसान करने का दावा करते हैं। आपको बता दें कि हैक्स निशाना लगाने और आयटम्स को पाने के लिए लाए जाते हैं लेकिन इस मामले में अमूमन दिक्कत आती। हैक्स पूरी तरह से इल्लीगल है और यह कई बार काम नहीं करते हैं।

Ad

Garena ने अपनी एंटी-हैक पॉलिसी को जारी किया है। इसमें साफ कर दिया है कि आप किसी भी तरह के ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर सकते, जो मोड हो। इसे असल में चीटिंग में गिना जाता है क्योंकि आप अन्य प्लेयर्स की तुलना में अधिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।


चीटिंग करने से दिक्कत हो सकती है

Garena ने आधिकारिक पॉलिसी जारी की है (Image via Garena)
Garena ने आधिकारिक पॉलिसी जारी की है (Image via Garena)

डेवलपर्स ने साफ तौर पर बताया है कि अगर आप हैक्स या मोड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका अकाउंट तुरंत बैन हो जाएगा। अकाउंट थोड़े समय के लिए नहीं बल्कि हमेशा के लिए बैन हो जाता है। इसके वापस लाने का भी कोई तरीका नहीं रहता है। ऐसे में आपको इस तरह की चीज़ों से पूरी तरह से दूर रहना चाहिए।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications