क्या Free Fire MAX का Happymod उपयोग करने से अकाउंट हमेशा के लिए बैन होता है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को गरेना ने डेवलप किया है। इस गेम को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इतने सालों के बाद भी यह लोकप्रिय गेम है। मुख्य और मैक्स वर्जन दोनों सफल रहे हैं। कई सारे लोग बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मेहतन करते हैं। दूसरी ओर कुछ मोड्स का इस्तेमाल करने का निर्णय लेते हैं। हालांकि, उनके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Free Fire MAX के हैप्पी मोड द्वारा खाता बैन होता है, या नहीं।


Free Fire MAX का Happymod क्या है?

यह असल में Free Fire MAX का मोड वर्जन है। कई सारी वीडियो में बताया जाता है कि यह मोड अलग-अलग ट्रिक्स के साथ आता है। मोड्स का दावा रहता है कि इसमें एम असिस्ट है और इन-गेम करेंसी अनलिमिटेड है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं होता है।

क्या यह लीगल है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

इस तरह के मोड काम नहीं करते हैं और अगर कर भी जाए, तो आप ज्यादा समय तक इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह गरेना द्वारा बनाई गई पॉलिसी के खिलाफ है। साफ तौर पर पॉलिसी में थर्ड पार्टी या मोड ऐप का उपयोग करना वर्जित है। इसके बावजूद अगर आप Happymod मोड वर्जन को खेलते हैं, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।

Free Fire MAX असल में इस गेम में चीटिंग करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ एक्शन लेता है। दरअसल, अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो जाता है। खाता बैन करने के साथ ही डिवाइस भी बैन कर दिया जाता है। इसका अर्थ है कि आप दोबारा कभी भी अपने फोन में Free Fire MAX नहीं खेल पाएंगे। हर महीने ढेरों अकाउंट्स को डेवलपर्स द्वारा बैन किया जाता है। ऐसे में आपको Happymod या अन्य तरह के मोड्स से दूर रहना चाहिए।

App download animated image Get the free App now