क्या Free Fire MAX के मोड्स सही मायने में काम करते हैं और क्या यह लीगल हैं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में मोड्स काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहते हैं। इस तरह के ऐप्स लीगल नहीं रहते हैं और इससे अकाउंट को नुकसान हो सकता है। कई लोगों को इसके कारणों की जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX का मोड क्या है?

Free Fire का मोड वर्जन असल में गेम में बदलाव किया गया खास विकल्प रहता है। इस वर्जन का दावा रहता है कि यह आपको मैच में अधिक फायदा दिलाता है। कई वेबसाइट्स और वीडियो में इस बारे में जानकारी दी गई है और बताया जाता है कि इसमें एंटी-बैन फीचर उपलब्ध है।


क्या यह Free Fire मोड सही मायने में काम करते हैं?

इस तरह के मोड्स दावा जरूर करते हैं कि गेम में फायदा होगा। इसके बावजूद ज्यादातर मोड्स काम नहीं करते हैं। इस तरह के मोड्स सिर्फ बदलावों का दावा करते हैं लेकिन डेवलपर्स इसे आसानी से पकड़ सकते हैं। इस तरह की चीज़ें टर्म्स के खिलाफ हैं।


क्या यह मोड्स लीगल हैं?

Garena की पॉलिसी
Garena की पॉलिसी

Garena के पास चीटिंग के लिए काफी तगड़ी पॉलिसी है। इस एंटी-हैक FAQ की जानकारी आधिकारिक वेसबाइट पर दी गई है। इसके हिसाब से ऐप में किसी तरह का बदलाव करके उसे मोडिफाई करना चीटिंग में गिनी जाती है। इसके चलते आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है।

Ad

थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करके आप अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ ज्यादा उठा सकते हैं। यह चीज़ साफ तौर पर गलत है और इसी वजह से इसे लीगल नहीं माना जाता है। साथ ही डेवलपर्स इसे उपयोग करने से साफ तौर पर मना करते हैं।

अगर आप मोड उपयोग करते हैं, तो फिर अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो सकता है। Garena समय-समय पर सोशल मीडिया पर बैन किए गए अकाउंट्स के बारे में भी जानकारी देता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications