क्या Free Fire MAX के OB41 अपडेट के साथ मेंटेनेंस ब्रेक आएगा?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB41 अपडेट आज रिलीज हो गया है। यह अपडेट कई लोगों के लिए उपलब्ध हो गया है और कुछ खिलाड़ियों के पास दोपहर 4 बजे तक अपडेट जरूर आ जाएगा। इस अपडेट के साथ गेम में नए फीचर्स को जोड़ा गया है और कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं। हर बार अपडेट आने के बाद गेम थोड़े समय तक बंद रहता है। कई फैंस के मन में सवाल होगा कि Free Fire MAX के OB41 अपडेट के साथ मेंटेनेंस ब्रेक आएगा, या नहीं।


क्या Free Fire MAX के OB41 अपडेट के साथ मेंटेनेंस ब्रेक आएगा?

Free Fire MAX के ढेरों अपडेट्स पहले आ गए हैं और सभी में मेंटेनेंस ब्रेक देखने को मिला था। हालांकि, इस बार अपडेट के साथ मेंटेनेंस ब्रेक नहीं देखने को मिलेगा। दरअसल, पिछले अपडेट के बाद चीज़ों में बदलाव देखने को मिला और अब सर्वर बंद नहीं होंगे। जैसे ही अपडेट आएगा, आप तुरंत डाउनलोड करके गेम को खेलते हुए फीचर्स का आनंद ले पाएंगे।

अपडेट से जुडी जानकारी गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी।


Free Fire MAX के OB41 अपडेट द्वारा क्या-क्या बदलाव आए हैं?

कई सारे कैरेक्टर्स की ताकत में चेंज आया है (Image via Garena)
कई सारे कैरेक्टर्स की ताकत में चेंज आया है (Image via Garena)

OB41 अपडेट में यह नए फीचर्स देखने को मिलेंगे:

  • क्लैश स्क्वाड मोड के Cyber Airdrop और UI में बदलाव
  • बैटल रॉयल में छोटे-छोटे बदलाव
  • नया Zombie Hunt: Double Evil मोड
  • ट्रेनिंग ग्राउंड बेहतर हो गया
  • Peak में बदलाव; Hangar और Factory को बेहतर किया गया
  • नया Suzy कैरेक्टर आया है और इसके पास Bounty Assassin ताकत है
  • Antonio, Nairi, Shani और Shirou की ताकत में बदलाव
  • Andrew "the Fierce," Skyler और Moco को संतुलित किया गया
  • Sonia और Orion के कंट्रोल में चेंज
  • नए शील्ड पॉइंट्स
  • मूवमेंट स्पीड पर सीमा
  • हथियारों के संतुलन में चेंज
  • मिली हथियारों में सुधार
  • लोडआउट में बदलाव
  • अचीवमेंट सिस्मट में सुधार

नोट: Free Fire को भारत से बैन किया गया है और ऐसे में आपको इससे दूर रहना चाहिए। MAX वर्जन उपलब्ध है और आप उसे आसानी से डाउनलोड करके खेल सकते हैं।

App download animated image Get the free App now