क्या Free Fire MAX को 2GB रैम वाले फोन्स में इस्तेमाल किया जा सकता है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को भारत में काफी पसंद किया जाता है। पिछले साल Free Fire को बैन किया गया था लेकिन इसका मैक्स वर्जन अभी भी भारत में उपलब्ध हैं। Free Fire एक ऐसा बैटल रॉयल गेम था, जो हाई-एन्ड डिवाइस के साथ ही लो-एन्ड फोन्स में भी चल जाता था। इसका अर्थ साफ था कि आप आसानी से 2GB वाले डिवाइस में भी गेम खेल सकते थे।

Ad

अब भारत में मुख्य वर्जन उपलब्ध नहीं है और ऐसे में MAX वर्जन को लेकर सवाल उठते रहते हैं कि यह गेम 2GB वाले फोन्स में चलेगा, या नहीं। इस आर्टिकल में हम उसी चीज़ को लेकर चर्चा करने वाले हैं।


क्या Free Fire MAX को 2GB वाले फोन्स में इस्तेमाल किया जा सकता है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX के भारतीय वर्जन में पिछले एक साल में कई बदलाव देखने को मिले हैं। इसका साइज भी कम हुआ है क्योंकि गेम का डाटा अब पैक्स द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, गेम के अंदर पैक्स डाउनलोड करते ही साइज दोबारा बढ़ जाता है। खैर, MAX वर्जन को 2GB के फोन पर खेल पाना मुश्किल है।

Ad

यह गेम काफी जगह घेरता है और इसके ग्राफिक्स भी अच्छे हैं। ऐसे में कम रैम वाले फोन्स के लिए इसे चला पाना मुश्किल है। साथ ही अगर आप 2GB वाले फोन में Free Fire MAX को डाउनलोड कर भी लेते हैं, तो इससे कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि गेम बहुत लैग होगा और देरी से खुलेगा। मैच के दौरान भी लगातार लैग के कारण आप इसे खेल नहीं पाएंगे।

इसी वजह से कहा जा सकता है कि Free Fire MAX को भारत में 2GB वाले फोन्स में नहीं खेलना ही एक अच्छी चीज़ रहेगी। कई सारे बैटल रॉयल एंड्रॉइड प्ले स्टोर में उपलब्ध हैं, आप उनमें से एक कम MB का गेम डाउनलोड करके खेल सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications