Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में डायमंड्स का काफी ज्यादा महत्व है। यह गेम की इन-गेम करेंसी है और आप इन्हें पैसे से खरीद सकते हैं। कई लोग डायमंड्स खरीदने में सक्षम नहीं रहते हैं और इसके चलते वो मोड्स का उपयोग करने का मन बनाते हैं। इस आर्टिकल में हम इन सभी मोड्स के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि यह लीगल है, या नहीं।
Free Fire MAX में अनलिमिटेड डायमंड्स का मोड सही मायने में काम करता है, या नहीं?
मोड वर्जन काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए। इन मोड्स में दावा किया जाता है कि अनलिमिटेड डायमंड्स मिलते हैं। आपको बता दें कि गेम के हिसाब से किसी भी तरह के इन-गेम डाटा में बदलाव या बैकएंड में फाइल्स में बदलाव नहीं किया जा सकता है। इससे एक चीज़ क्लियर है कि इस तरह के मोड्स काम नहीं करते हैं। साथ ही यह लीगल नहीं है और अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो जाता है।
क्या मोड्स काम करते हैं?
![Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/91935-17025734297364-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/91935-17025734297364-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/91935-17025734297364-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/91935-17025734297364-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/91935-17025734297364-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/91935-17025734297364-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/91935-17025734297364-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/91935-17025734297364-1920.jpg 1920w)
जैसा हमने बताया, मोड्स काम नहीं करते हैं। कुछ ब्लोग्स या वीडियो में बताया जाता है कि यह काम करते हैं लेकिन यह पूरी तरह से फेक है। इस चीज़ का हमेशा ही ध्यान रखें। कभी इनका उपयोग करने का प्रयास करें।
क्या यह मोड्स लीगल हैं?
Garena ने अपनी पॉलिसी में बताया है कि किसी भी मोड का उपयोग करना कंडीशन के खिलाफ है। इसका सीधा अर्थ यह है कि आपको हमेशा ही इन चीज़ों से दूर रहना होगा। डेवलपर्स की पॉलिसी बहुत खतरनाक है और लगातार अकाउंट्स बैन हो जाते हैं।
कई बार अकाउंट्स बैन होने के बारे में जानकारी दी जाती है। देखा जाए तो अगर आप इल्लीगल तरीके का उपयोग करते हैं, तो अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो जाता है और इसके वापस आने के चांस भी कम हो जाएंगे।