Free Fire MAX में OB41 अपडेट को PC पर कैसे डाउनलोड करें?

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB41 अपडेट आ गया है। सभी प्लेयर्स लम्बे समय से अपडेट का इंतजार कर रहे थे। डेवलपर्स ने OB41 अपडेट को 10 अगस्त 2023 को सुबह 9:30 बजे जोड़ा था। धीरे-धीरे सभी प्लेयर्स लेटेस्ट अपडेट को डाउनलोड कर रहे हैं। हालांकि, कुछ प्लेयर्स बैटल रॉयल गेम को PC पर खेलना पसंद करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम PC पर OB41 को डाउनलोड करने की जानकारी देने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में OB41 अपडेट को PC पर कैसे डाउनलोड करें?

youtube-cover
Ad

कुछ प्लेयर्स बैटल रॉयल गेम्स को PC पर खेलना पसंद करते हैं। हालांकि, PC और एंड्रॉइड डिवाइस पर गेम को डाउनलोड करना जमीन और आसमान का फर्क है। डेवलपर्स के द्वारा OB41 अपडेट गेम के अंदर जोड़ दिया गया है। पीसी पर किसी भी गेम को डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉइड एम्यूलेटर का उपयोग करना पड़ता है।

इंटरनेट पर खिलाड़ियों को अलग-अलग फीचर्स वाले एम्यूलेटर्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें Bluestack, LDPlayer, Gameloop और Nox Player शामिल है। इन सॉफ्टवेयर को पीसी में इंस्टॉल कर सकते हैं। उसके बाद में गूगल प्ले स्टोर को खोलकर किसी भी गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।


Free Fire MAX में OB41 अपडेट को PC में किस तरह डाउनलोड करें?

youtube-cover
Ad

इंटरनेट पर ढेरों एम्यूलेटर्स के विकल्प मिल जाते हैं। Bluestack सबसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर माना जाता है। यहां पर दी गई स्टेप्स का प्लान करके OB41 अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: आपको गेमिंग PC में इंटरनेट पर जाकर Bluestack एम्यूलेटर को डाउनलोड करना होगा।

स्टेप 2: एम्यूलेटर को इंस्टॉल करके सेट-अप करें। उसके बाद में एम्यूलेटर के अंदर गूगल प्ले स्टोर को खोलना होगा।

स्टेप 3: सर्च बॉक्स में जाकर Free Fire MAX टाइप करें। दायीं ओर अपडेट वाले बटन पर टच करें।

स्टेप 4: डाउनलोड होने के बाद में अकाउंट को लॉगिन करें। उसके बाद आप PC में OB41 के फीचर्स का मजा ले सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications