Free Fire MAX में इन 3 फायदेमंद पेट्स का उपयोग करके आसानी से रैंक पुश कर सकते हैं 

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) सस्ते डिवाइस पर खेले जाने वाला बैटल रॉयल गेम है। इसमें खिलाड़ियों को बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड में रैंकिंग सिस्टम देखने को मिलता है। हर दो महीने में नए सीजन का आगमन होता है और सभी प्लेयर्स रैंक पुश करने में लग जाते हैं। हालांकि, रैंक पुश करना आसान नहीं होता है। इस वजह से प्लेयर्स रैंक को तेजी से बढ़ाने के फायदेमंद तरीके ढूंढ़ते रहते हैं।

Ad

आपको बता दें, पेट्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। प्लेयर्स रैंक पुश करने के लिए इन 3 फायदेमंद पेट्स का उपयोग कर सकते हैं।


Free Fire MAX में इन 3 फायदेमंद पेट्स का उपयोग करके आसानी से रैंक पुश कर सकते हैं

3) Falco

Falcoपेट (Image via Garena)
Falcoपेट (Image via Garena)

Free Fire MAX में Falco फायदेमंद पेट है, जिसमें Skyline Spree ताकत उपस्थित है। इस पेट का उपयोग करके आसानी से रैंक पुश कर सकते हैं। जब हवाई जहाज से मैदान पर कूदते हैं, तो उस समय प्लेयर्स की स्पीड 15% से 25% बढ़ जाती है। इस पेट का उपयोग करके मैदान पर तेजी से उतर सकते हैं और जल्दी लूट करके आने वाले विरोधियों को किल कर सकते हैं।

Ad

2) Rockie

Rockie पेट (Image via Garena)
Rockie पेट (Image via Garena)

Free Fire MAX में रैंक पुश करने के लिए Rockie शानदार विकल्प है, जिसमें Stay Chill ताकत मौजूद है। यह पेट कैरेक्टर्स के कुलडाउन समय को कम करता है। अगर इस पेट का इस्तेमाल करते हैं, तो कैरेक्टर का 6% से 15% तक कुलडाउन समय कम होगा और पात्र की ताकत का जल्दी से उपयोग कर सकेंगे।

Ad

1) Mr. Waggor

Mr. Waggor पेट (Image via Garena)
Mr. Waggor पेट (Image via Garena)

Free Fire MAX में Mr. Waggor सबसे शानदार पेट है, जिसमें Smooth Gloo ताकत मौजूद है। यह खिलाड़ियों को ग्लू वॉल प्रदान करता है। मैदान पर फाइट करते समय सभी खिलाड़ियों के द्वारा ग्लू वॉल का उपयोग किया जाता है। इस आइटम की मदद से खुद का बचाव कर सकते हैं। यह पेट खिलाड़ियों को 120 से 100 सेकेंड्स में ग्लू वॉल प्रदान करता है।

नोट: इस आर्टिकल में रैंक पुश करने के लिए लेखक ने अपनी राय दी है। सभी खिलाड़ियों की पसंद अलग होती है।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications