Free Fire Max में OB40 अपडेट रिलीज होने की संभावित तारीख, एडवांस सर्वर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और छोटी-बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी 

OB40 अपडेट (Image via Garena)
OB40 अपडेट (Image via Garena)

OB40 : Garena के डेवेलपर Free Fire Max में इन-गेम हर दो महीनों में अनोखे बदलाव के साथ में न्यू अपडेट को जोड़ते रहते हैं। इन अपडेट के माध्यम अनुसार न्यू फीचर्स और आकर्षित बदलाव देखने को मिलता है। वर्तमान में गेम के अंदर OB39 अपडेट रनिंग पर चल रहा है और OB40 अपडेट की जानकारी का खुलासा हुआ है।

हालांकि, डेवेलपर अपडेट के बाद में नेक्स्ट अपडेट की पूरी तैयारी में लगे रहते हैं। क्योंकि, वो हर अपडेट में खिलाड़ियों को दिल जीतने वाले फीचर्स प्रदान करते हैं। अपडेट को लॉन्च करने से पहले डेवेलपर न्यू फीचर्स के टेस्ट एडवांस सर्वर पर करता है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में OB40 अपडेट रिलीज होने की संभावित तारीख, एडवांस सर्वर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और छोटी-बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नजर डालने वाले हैं।


Free Fire Max में OB40 अपडेट रिलीज होने की संभावित तारीख, एडवांस सर्वर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और छोटी-बड़ी महत्वपूर्ण जानकार

OB40 की संभावित तारीख 31 मई और 1जून हो सकती है (Image via Garena)
OB40 की संभावित तारीख 31 मई और 1जून हो सकती है (Image via Garena)

Free Fire Max में नेक्स्ट OB40 अपडेट की संभावित तारीख 31 मई और 1 जून हो सकती है। हालांकि, गरेना ने अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले कई अपडेट के अनुसार ऊपर दी गई तारीख की प्रायिकता दी गई है।

पिछले कई अपडेट क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन के आधार पर रिलीज किये हैं। जब क्लैश स्क्वाड सीजन समाप्त होता है। उसी दिन न्यू अपडेट रिलीज किया जाता है। पेच अपडेट के दौरान मेंटेनेंस ब्रेक जारी किया जाता है और कुछ घंटों के लिए सर्वर बंद कर दिया जाता है।


एडवांस सर्वर की छोटी-बड़ी जानकारी

एडवांस सर्वर की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रिलीज होने के कुछ दिनों पहले ओपन होती है। अभी तक OB40 एडवांस सर्वर की आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

OB39 एडवांस सर्वर की टाइमलाइन (Image via Garena)
OB39 एडवांस सर्वर की टाइमलाइन (Image via Garena)

हालांकि, गेमर्स Free Fire Max एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले खिलाड़ियों में से चुनिंदा प्लेयर्स को डेवेलपर के द्वारा एक्टिवेशन कोड दिए जाते हैं। इन कोड की माध्यम अनुसार एडवांस सर्वर में टेस्ट होने फीचर्स का एन्जॉय कर सकते हैं। OB40 एडवांस सर्वर की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है। संभावना है कि मई के माध्यम में एडवांस सर्वर लॉन्च किया जाएगा। नीचे दी गई स्टेप्स के माध्यम अनुसार रजिस्टर कर सकते हैं:

स्टेप 1: प्लेयर्स को Free Fire Max एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। डायरेक्ट जाने के लिए यहां पर टच करें।

स्टेप 2: लॉगिन करने के लिए स्क्रीन पर विकल्प दिख जाएंगे। जैसे फेसबुक और गूगल आदि। प्लेयर्स इन अकाउंट का उपयोग करके लॉगिन कर सकते हैं। अगर किसी अन्य एकाउंट का उपयोग करते हैं तो स्क्रीन पर एरर देखने को मिल जाएगा

नोट : अगर आपके पास में गिस्ट अकाउंट है। वो प्लेयर्स तुरंत उसे Free Fire Max अकाउंट को फेसबुक और गूगल में लिंक कर सकते हैं।

स्टेप 3: हालांकि, लॉगिन होने के बाद में ईमेल आईडी के अनुसार एक्टिवेट करें।

स्टेप 4: ज्वाइन बटन पर टच करके एडवांस सर्वर की प्रोफाइल को सेट करें।

स्टेप 5: गेमर्स OB39 एडवांस सर्वर की ऐप को डाउनलोड करके समय और तारीख के अनुसार एक्सेस करें।