फैक्ट चैक : क्या Free Fire Max भारत में बंद होने जा रहा है?

गेम बंद होने जा रहा है (Image via Garena)
गेम बंद होने जा रहा है (Image via Garena)

NEWS : Free Fire Max बैटल रॉयल गेम के दो प्रसिद्ध सर्वर है, जिसमें ब्राज़ीलियन और भारतीय सर्वर सबसे ज्यादा टाइटल का इस्तेमाल करते हैं। ब्राजीलियन सर्वर पर कल गरेना के डेवेलपर ने एक इन-गेम नोटिस जारी किया था, जिसमें टाइटल को बंद करने की बात की जा रही थी। डेवेलपर के द्वारा जानकारी प्रदान की गई जानकारी के अनुसार भविष्य में 21 मार्च को कोई भी इन-गेम अपडेट या पेच नोट्स नहीं जारी होगा।

फ्री फायर मैक्स के ब्राजीलियन सर्वर पर इन-गेम ईमेल में मैसेज दिया गया है और वो मैसेज खिलाड़ियों को टाइटल पर प्रतिबंध लगाने के संकेत दे रहा है। डेवेल्पर्स उनके ओरिजनल वर्जन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहां :

"Free Fire खेलने वाले सभी खिलाड़ियों के अनुभव को बढ़ाने के लिए, हम सभी Free Fire के ओरिजनल रिसोर्सेज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसलिए, हम 21 मार्च 2023 से Free Fire Max में गेम के अंदर मेंटेनेंस ब्रेक और अपडेट देना बंद कर देंगे। इस वजह से डेवेलपर ने सुनिश्चित किया है, कि सोशल मिडिया अकाउंट को लिंक करें, जो ओरिजनल वर्जन को आसानी से खेल सकेंगे।"

इस न्यूज ने भविष्य में भारतीय फैंस के लिए मैक्स वर्जन को लेकर परेशानी खड़ी कर दी है। हर कोई गेम को लेकर चिंतित दिखाई दे रहा है। क्योंकि, भारतीय सर्वर ने एक साल पहले Free Fire पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, ऐसा नहीं लगता है कि पूर्व में की गई गलती को लेकर भारतीय सरकार गेमिंग के प्रति अब कोई कदम उठाने वाली है।


भारत में Free Fire Max को बंद करने की कोई भी रिपोर्ट नहीं है, क्योंकि गरेना कुछ स्पेशल पेश करने वाला है

सर्वे के अनुसार गेम के अंदर न्यू कंटेंट देखने को मिलेगा (Image via Garena)
सर्वे के अनुसार गेम के अंदर न्यू कंटेंट देखने को मिलेगा (Image via Garena)

भारतीय सर्वर पर 11 मार्च 2023 को फ्री फायर मैक्स गेम बंद होने के कोई भी संकेत देखने को नहीं मिले हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को परेशान होने की कोई भी जरूरत नहीं है। फ़िलहाल में गरेना ने मैक्स वर्जन पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है तो फैंस राहत की साँस ले सकते हैं। हालांकि, फ्री फायर मैक्स में ऑपरेशन टीम ने भारतीय सर्वर पर दो न्यू नोटिस सेक्शन जोड़े हैं। पहला "न्यूज" और दूसरा "मार्च सैटिस्फैक्शन सर्वे" है।

इसमें ऑपरेशन टीम खिलाड़ियों से गेमप्ले फीचर्स के बारे में प्रश्न पूछने वाली है। जैसे पेमेंट प्रोसेस, डिज़ाइन, स्किन और अन्य छोटी-बड़ी जानकारी आदि। अन्य नोटिस में FF Max खिलाड़ियों को अपनी पर्सनल जानकारी को भरना होगा। अगर वो Garena devs के साथ में मीट-अप करना चाहते हैं। यहां पर इन-गेम मैसेज के बारे में जानकारी है:

"क्या आप Free Fire Max के भविष्य को आकार देने में मदद करना चाहते हैं? खिलाड़ियों के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए हमारे प्रयासों के एक हिस्से के रूप में हम आप सभी से सुनना चाहते हैं। अगर आप मीट-अप में आपके विचार साझा करने में दिलचस्प है, तो कृपया फॉर्म को भर सकते हैं।"
Edited by Sawan E-Sports