Free Fire MAX में Fist Royale इवेंट की हुई एंट्री: जानिए Flaming, Frozen Flame फिस्ट और अन्य रिवॉर्ड्स कैसे पाएं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में डेवलपर्स के द्वारा Fist Royale इवेंट जोड़ा गया है, जिसमें खिलाड़ियों को कॉस्मेटिक रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Fist Royale इवेंट से Flaming फिस्ट, Frozen Flame फिस्ट और अन्य आयटम्स को कैसे प्राप्त कर सकते हैं, उस पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में Fist Royale इवेंट की हुई एंट्री: जानिए Flaming, Frozen Flame फिस्ट और अन्य रिवॉर्ड्स कैसे पाएं?

Fist Royale इवेंट (Image via Garena)
Fist Royale इवेंट (Image via Garena)

भारतीय सर्वर पर First Royale इवेंट की एंट्री 24 फरवरी 2024 को हुई थी। यह इवेंट लगातार 2 सप्ताह तक चलेगा। इसी बीच इवेंट में भाग लेकर लिजेंड्री रिवॉर्ड्स को प्राप्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स हैं और 10+1 स्पिंस की कीमत 200 डायमंड्स हैं। नीचे मौजूद रिवॉर्ड्स स्पिंस के दौरान प्राप्त होंगे:

  • Frozen Flame फिस्ट स्किन
  • Flaming फिस्ट स्किन
  • Blue एक्टिव वियर
  • Office हुडी
  • Male Techwear (पैंट्स)
  • Short Skirt (ब्लू)
  • Down Shoes (मेल)
  • Sports Shoes (वायलेट)
  • Full Stealth बैकपैक स्किन
  • Arctic Flame पैराशूट स्किन
  • Water Elemental वेपन लूट क्रेट
  • Time Travellers वेपन लूट क्रेट
  • Frenzy Bunny (Charge Buster + Mini Uzi) वेपन लूट क्रेट
  • FFWS 2021 वेपन लूट क्रेट
  • Engineer वेपन लूट क्रेट
  • Cheetah वेपन लूट क्रेट
  • Deadly Bat वेपन लूट क्रेट
  • Star Soul वेपन लूट क्रेट
  • आर्मर क्रेट
  • सप्लाई क्रेट
  • लेग पॉकेट्स
  • पॉकेट मार्केट
  • बोनफायर
  • एयरड्रॉप ऐड
  • सीक्रेट क्लू
  • बाउंटी टोकन

Fist Royale इवेंट से आयटम्स कैसे हासिल करें?

Fist Royale इवेंट (Image via Garena)
Fist Royale इवेंट (Image via Garena)

स्टेप 1: खिलाड़ियों को स्मार्टफोन में Free Fire MAX को लॉगिन करना होगा।

स्टेप 2: लॉबी में बायीं ओर लक रॉयल वाले बटन पर टच करें। स्क्रीन पर "Fist Royale" इवेंट को चुनना होगा।

स्टेप 3: स्क्रीन पर प्राइज पूल दिख जाएगा।

स्टेप 4: डायमंड्स खर्च करके स्पिंस कर सकते हैं और रैंडम रिवॉर्ड्स को हासिल कर सकते हैं।

App download animated image Get the free App now