Free Fire में डायमंड्स की मदद से खिलाड़ी गन स्किन्स, पोशाकें और एलीट पास खरीद सकता है। इन चीज़ों को हासिल करने के लिए आपको डायमंड्स की जरूरत होती हैं। कुछ लोग डायमंड्स नहीं खरीद पाते हैं। इसके बावजूद कुछ तरीके हैं जिनसे आप मेहनत करके मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं।
Free Fire में 3 जबरदस्त ऐप्स जिनसे आप मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं
आपको ध्यान रखना होगा मुफ्त में डायमंड्स हासिल करने के लिए मेहनत लगती है। ये कुछ क्लिक्स का काम नहीं है।
#1 Google Opinion Rewards

Google Opinion Rewards एक जबरदस्त विकल्प रहेगा। दरअसल, आपको यहां कुछ आसान टास्क करने होते हैं और आपको इन सर्वे के बदले प्ले क्रेडिट्स मिलते हैं। आप इनका उपयोग गेम में डायमंड्स खरीदने के लिए कर सकते हैं। यहां क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
#2 Poll Pay

Poll Pay एक प्रसिद्ध GPT ऐप है। आपको यहां कई सर्वे, सवाल और अन्य चीज़ें करने का मौका मिलता है। आप यहां से पेपाल में पेमेंट निकाल सकते हैं और फिर डायमंड्स का टॉप-अप कर सकते हैं। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के बरमूडा मैप में रैंक पुश करने के लिए 3 सबसे जबरदस्त जगहें जहां आपको लैंड करना चाहिए
#3 Easy Rewards

Easy Rewards भी एक भरोसेमंद GPT ऐप्लिकेशन है। आपको यहां टास्क करने पर गिफ्ट कार्ड्स और अन्य इनाम के रूप में चीज़ें मिलती हैं। आप उसकी मदद से मुफ्त में इनाम पा सकते हैं। साथ ही उनसे डायमंड्स खरीद सकते हैं। यहां क्लिक करके आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
खिलाड़ियों को ध्यान रखना होगा कि Free Fire में अनलिमिटेड डायमंड जनरेटर्स Garena की टर्म और कंडीशन के खिलाफ है। आपको एकाउंट हमेशा के लिए बैन किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 50 सबसे अच्छे और स्टाइलिश नाम जिन्हें खिलाड़ी जून 2021 में उपयोग कर सकते हैं