Free Fire की इन-गेम करंसी डायमंड्स है। खिलाड़ी डायमंड्स की मदद से कई सारे इनाम हासिल कर सकते हैं। डायमंड्स मुफ्त में नहीं मिलते हैं, इसके लिए खिलाड़ियों को पैसे खर्च करने होते हैं। हर एक खिलाड़ी पैसे खर्च करने में सक्षम नहीं रहता है। इसके बावजूद कुछ ऐप्स हैं जिनकी मदद से आप मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं।
Free Fire: मुफ्त में डायमंड्स पाने के लिए 3 जबरदस्त ऐप्स जिनका उपयोग खिलाड़ियों को करना चाहिए
#1 - Google Opinion Rewards

Google Opinion Rewards एक भरोसेमंद और काफी उपयोग किया जाने वाला ऐप है। आप सर्वे करके मुफ्त में गूगल प्ले क्रेडिट पा सकते हैं। बाद में उन्हें रिडीम करके गेम के लिए डायमंड्स खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Garena Free Fire में 5 सबसे शानदार गन कॉम्बिनेशन्स जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं
#2 - Poll Pay

Poll Pay एक फेमस GPT ऐप है। आपको यहां कई सारे सर्वे, सवाल और अन्य चीज़ें करने का मौका मिलता है। आप यहां से पेपाल में पेमेंट निकाल सकते हैं और फिर डायमंड्स का टॉप-अप कर सकते हैं। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।
#3 - Easy Rewards

Easy Rewards भी एक फेमस GPT ऐप है। ये भी Poll Pay की तरह काम करती है। दरअसल, आपको यहां टास्क करने पर गिफ्ट कार्ड्स और अन्य इनाम के रूप में चीज़ें मिलती हैं। आप उसकी मदद से मुफ्त में इनाम पा सकते हैं। साथ ही उनसे डायमंड्स खरीद सकते हैं।
खिलाड़ियों को डायमंड्स जनरेटर्स से दूर रहना चाहिए। ये काम नहीं करते हैं और आपका Free Fire एकाउंट हमेशा के लिए गेम से बैन हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए 2021 के अंदर 30 स्टाइलिश नाम जिन्हें खिलाड़ी गिल्ड में उपयोग कर सकते हैं