Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। अगर आपके पास फाइट्स के दौरान बेहतर कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स है तो आपको ज्यादा दिक्कतें नहीं आएगी। खैर, इस आर्टिकल में हम मई 2021 के अंदर Free Fire के तीन सबसे अच्छे कैरेक्टर्स कॉम्बिनेशन्स पर नजर डालेंगे।
Free Fire के अंदर मई 2021 में तीन सबसे अच्छे कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स
#1 - Alok + Moco + Dasha + Rafael

Alok: ड्रॉप द बीस्ट
Moco: हैकर्स आई
Dasha: पार्टीइंग ऑन
Rafael: डेड साइलेंट
Alok की मदद से आपको मूवमेंट स्पीड और HP में फायदा होता है। इसके साथ ही Moco की मदद से जब भी कोई आपके ऊपर हमला करता तो उसकी जगह पर टैग लग जाता है। इसके साथ ही Dasha की मदद से रेकोईल बेहतर होता जबकि गिरते समय HP में कम नुकसान होता है। Rafael से आपको स्नाइपर और मार्क्समैन राइफल्स का उपयोग करने में मदद मिलती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मई 2021 में 5 सबसे महंगे कैरेक्टर्स जिनका खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं
#2 - K + Miguel + Joseph + Luqueta

K: मास्टर ऑफ ऑल
Miguel: क्रेजी स्लेयर
Joseph: नटी मूवमेंट
Luqueta: हैट ट्रिक
K की मदद से आप EP बढ़ा सकते हैं और Miguel को साथ रखते हुए आप इसे HP में बदल सकते हैं। Joseph की ताकत से मूवमेंट स्पीड में 20% तक की बढ़ोतरी होती हैं। Luqueta की मदद से खिलाड़ी हर किल पर 18 से 35 HP बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में DJ Alok के साथ सबसे जबरदस्त और बेहतर कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स
#3 - Chrono + Jai + Jota + Shirou

Chrono: टाइम टर्नर
Jota: सस्टेंड रेड्स
Jai: रैगिंग रीलोड
Shirou: डैमेज डिलीवर्ड
Chrono की ताकत अपडेट के बाद कम कर दी हैं। इसके बावजूद भी कैरेक्टर इस समय शानदार है। इस कैरेक्टर से 600 तक डैमेज कम हो जाता है और मूवमेंट स्पीड भी बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही Jota की ताकत से हर शॉटगन या SMG के किल पर 40 HP तक बढ़ाई जा सकती हैं। Jai से आपको बुलेट्स में फायदा मिलता है और आपके पास ज्यादा गोलियां रहती हैं। Shirou क मदद से 80 मीटर के अंदर आपको डैमेज देने वाले खिलाड़ी की जगह 6 सेकंड्स तक पता चल जाती हैं। इसके साथ ही आपको पहले शॉट पर 100% तक आर्मर पेनिट्रेशन हो जाता है।
नोट: लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। आप अपने गेम खेलने के अंदाज के अनुसार भी कैरेक्टर्स चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में जनरेटर्स का उपयोग करके सही मायने में मुफ्त में डायमंड्स हासिल किये जा सकते हैं?