Free Fire में DJ Alok को काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। आप इस कैरेक्टर के साथ अन्य कैरेक्टर्स की ताकत को जोड़कर गेम में फायदा उठा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम DJ Alok के साथ जोड़ने के लिए सबसे अच्छे कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स के बारे में बात करेंगे जिनसे आपको रैंक पुश करने में मदद मिल सकती है।
Free Fire में DJ Alok के साथ 3 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स जिनका उपयोग खिलाड़ी कर सकते हैं
1) DJ Alok + Jota + Jai + Hayato

Jota: सस्टेंड रेड्स
Jai: रैगिंग रीलोड
Hayato: बुशीडो
Jota की ताकत से आप SMG या शॉटगन द्वारा किल करने पर HP हासिल कर सकते हैं। Jai से आप गन की रिलोडिंग स्पीड को काफी बढ़ा सकते हैं। आपको फाइट्स के दौरान Jai से मदद मिलेगी। Hayato की ताकत से आप आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाता है।
2) DJ Alok + D-bee + Luqueta + Moco

D-bee: बुलेट्स बीट्स
Luqueta: हैट ट्रिक
Moco: हैकर्स आई
D-bee को हाल ही में गेम के अंदर जोड़ा गया है। आप इससे मूवमेंट स्पीड और एक्यूरेसी को फायर करने के दौरान मूव करते समय बढ़ा सकते हैं। खिलाड़ी इस ताकत से HP बढ़ा सकते हैं और आपको इससे फायदा होगा। Moco से जब भी आपके ऊपर दुश्मन द्वारा हमला होगा तो आपको 5 सेकंड के लिए उसकी जगह दिखेगी।
3) DJ Alok + Laura + Dasha + Shirou

Laura: शार्प शूटर
Dasha: पार्टीइंग ऑन
Shirou: डैमेज डिलीवर्ड
Laura की ताकत से आप अपने निशाने को सुधार सकते हैं। Dasha की ताकत से आप गिरने पर डैमेज को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही गन का रेकोईल भी कम हो सकता है। इन दोनों की ताकतों के अलावा खिलाड़ी Shirou की ताकत का उपयोग कर सकते हैं। इससे पहले शॉट पर आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ सकता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स के बारे में बात की है। सभी की कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स को लेकर पसंद अलग रह सकती है)
