Free Fire में ज्यादातर फाइट्स क्लोज रेंज में होती हैं। ऐसे में हर एक खिलाड़ी चाहेगा कि उसे क्लोज रेंज के लिए बेहतर हथियारों के विकल्प मिले। इसलिए इस आर्टिकल में हम क्लोज रेंज के लिए अच्छी गन्स के विकल्पों पर नजर डालेंगे।
Garena Free Fire में क्लोज रेंज के लिए सबसे अच्छी गन्स
#1 MP5

MP5 का डैमेज रेट 48 का है। इस गन की मैग में 48 बुलेट्स रहती हैं। इसके चलते ही आप आसानी से लंबी फाइट्स ले सकते हैं। इसके साथ ही एक्यूरेसी के मामले में इसके 66 अंक है। साथ ही रेट ऑफ फायर की वजह से ये गन खास बनती हैं। आपको क्लोज रेंज में कोई दिक्कत नहीं आएगी लेकिन लॉन्ग रेंज में ये गन उतनी बेहतर नहीं है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर 2021 में 3 जबरदस्त SMG गन्स जिन्हें खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए
#2 M1014

M1014 एक ताकतवर शॉटगन है। इस गन का डैमेज 94 है। एक समय पर इसमें 6 गोली आती है और इसका रेट ऑफ फायर 38 का है। क्लोज रेंज के लिए सबसे अच्छी शॉटगन है। ये गन आसानी से मिल जाती हैं और आपको यहां सिर्फ एक शॉट मारना पड़ता है। इससे आपको यहां फायदा मिल सकता है।
#3 MP40

MP40 को क्लोज रेंज में जबरदस्त विकल्प माना जा सकता है। इसका फायर रेट 83 का है और इसके चलते कम डैमेज के बाद भी ये गन घातक है। इस गन के 20 बुलेट्स रहती हैं। खैर, इसे मिड-रेंज के लिए बेहतर विकल्प नहीं माना जाएगा।
नोट: हर एक खिलाड़ी की पसंद अलग होती हैं। ये गन्स लेखक के अनुसार खास है। ऐसे में आपके लिए अन्य गन शायद बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में लॉन्ग-रेंज के लिए 3 सबसे जबरदस्त गन्स जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए