Free Fire में अगर आपको बेहतर प्रदर्शन करना हो तो लैंडिंग सही तरह से होना काफी ज्यादा जरुरी है। अगर आप बेहतर तरीके से लैंड नहीं करेंगे तो आपको उतना फायदा नहीं मिलेगा। कई लोग बरमूडा मैप खेलना पसंद करते हैं। इस आर्टिकल में हम रैंक पुश करने के लिए बरमूडा मैप की तीन सबसे ज्यादा जबरदस्तों के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में बरमूडा मैप के अंदर रैंक पुश के लिए 3 सबसे जबरदस्त जगहें जहां खिलाड़ी लैंड कर सकते हैं
#1 - Peak

Peak को काफी उपयोग किया जाता है। अगर आप आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं तो आपको इस जगह पर लैंड करके फायदा मिल सकता है। यह जगह काफी लोगों का ध्यान खींचती है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे ताकतवर फीमेल कैरेक्टर्स जिनका उपयोग खिलाड़ी क्लैश स्क्वाड मोड में कर सकते हैं
#2 - Mars Electric

Mars Electric मैप के नीचले हिस्से में मौजूद हैं। आप इस जगह पर लैंड कर सकते हैं क्योंकि यह काफी बड़ी जगह है। साथ ही कोने में होने की वजह से उतने खिलाड़ी इस जगह पर लैंड नहीं करते हैं।
#3 - Cape Town

Cape Town एक शानदार विकल्प है और आप यहां लैंड कर सकते हैं। इस जगह पर अच्छी लूट मिलती है और आप पूरी टीम के लिए यह जगह चुन सकते हैं। इस जगह पर थोड़े खिलाड़ी जरूर आएंगे लेकिन अगर आपकी टीम साथ रहेगी तो आपको फायदा मिलेगा।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने लैंड करने के लिए अपने अनुसार जगहें बताई है। सभी की पसंद अलग हो सकती है।)
ये भी पढ़ें:- Free Fire में आसानी से हेडशॉट लगाने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स जिनका खिलाड़ियों को इस्तेमाल करना चाहिए