Free Fire में पुर्गाटोरी मैप को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कई खिलाड़ी इस मैप में सेफ खेलना पसंद करते हैं और कुछ लोगो आक्रमक तरीके से खेलना पसंद करते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम लैंड करने के लिए सबसे अच्छी जगहों के बारे में बात करेंगे
Free Fire के अंदर जुलाई 2021 में पुर्गाटोरी मैप में लैंड करने के लिए सबसे अच्छी जगहें
#1 - Brasilia

Brasilia को पुर्गाटोरी मैप में सबसे खतरनाक जगह माना जा सकता है। इस जगह पर आपको अच्छी लूट मिल जाती है। साथ ही आप आसानी से हर जगह मूव कर सकते हैं। खैर, इस जगह से बचकर निकल पाना उतना आसान नहीं है। खैर, अगर आप आक्रमक खेलना पसंद करते हैं तो यह लैंड करने के लिए शानदार जगह रहेगी।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में रिडीम कोड्स का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर से मुफ्त इनाम किस तरह हासिल करें?
#2 - Mt Villa
Mt Villa एक शानदार विकल्प है। इस जगह पर आपको लूट हासिल करने के लिए टावर समेत कई सारी जगह मिल जाती है। एक स्क्वाड के लिए यह जबरदस्त जगह रहेगी। अगर आप सेफ खेलना पसंद करते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प रहेगा।
#3 - Marbleworks

Marbleworks एक फेमस जगह है। इस जगह पर जबरदस्त लूट मिलती है और अपनी पूरी टीम को यहां लैंड कराकर जबरदस्त हथियार हासिल कर सकते हैं। आपको जरूर ब्रिज पार करते समय जोखिम उठाना पड़ सकता है। अगर आपके पास गाड़ी होगी तो फिर रोटेशन में पूरी टीम को दिखातें नहीं आएगी।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। हर एक खिलाड़ी की लैंड करने के लिए पसंद अलग हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगाने और गन पर बेहतर नियंत्रण जमाने के लिए शानदार सेंसिटिविटी सेटिंग्स
