Free Fire में तीन मैप्स मौजूद है जिनका नाम बरमूडा, पुर्गाटोरी और कालाहारी है। बरमूडा मैप सबसे पुराना और तीनों में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला मैप है। इस मैप में लैंड करने और सबसे अच्छी लूट करने के लिए हम 3 जगहों के बारे में बात करने वाले हैं।
नोट: इस लिस्ट में Pochinok, Bimasakti Strip और अन्य जगहें नहीं है क्योंकि यहां पर काफी विरोधी लैंड करते हैं। इसलिए शुरुआत में काफी जोखिम रहता है।
Free Fire के बरमूडा मैप पर जबरदस्तलूट पाने के लिए 3 सबसे अच्छी जगहें जहाँ खिलाड़ी लैंड कर सकते है
#1 - Observatory

Observatory असल में बरमूडा मैप के बाएं हाथ पर मौजूद है। इस जगह पर लूट अलग-अलग जगह फैली हुई रहती हैं। इसके चलते शुरुआत में फाइट्स होने के चांस सबसे कम रहते हैं। इसके साथ ही यहां गाड़ी भी मौजूद रहती हैं और आप लूट करते हुए अन्य जगह भी जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 बेहतरीन कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों को उपयोग करना चाहिए
#2 - Mars Electric

खिलाड़ी Mars Electric को भी चुन सकते हैं क्योंकि ये मैप के सबसे नीचले हिस्से में है। ये काफी बड़ी जगह है और पूरा स्क्वाड यहां लूट कर सकता है। इसके साथ ही इस जगह पर कुछ विरोधियों के लैंड करने के चांस भी रहेंगे।
#3 - Mill

Mill असल में बरमूडा मैप पर लैंड करने के लिए सबसे शानदार जगह है। यहां लूट के लिए कुछ बिल्डिंग्स मौजूद है। यहां ज्यादा खिलाड़ी लैंड नहीं करते हैं और ऐसे में आपको फायदा मिल सकता है।
हर एक खिलाड़ी अपने Free Fire खेलने के तरीके के हिसाब से सबसे अच्छी जगह भी चुन सकता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मई 2021 में 5 सबसे सस्ते कैरेक्टर्स जिनका खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं