Garena Free Fire में कई अलग-अलग तरीके के हथियार मौजूद है। गेम में AR, SMG, स्नाइपर राइफल, DMR और शॉटगन्स आदि मौजूद है। क्लोज रेंज के लिए हमेशा ही शॉटगन्स को सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।
अगर आप शॉटगन्स को अच्छे से चलाना जानते हैं तो आपको क्लोज रेंज में हराना काफी मुश्किल हो जाएगा। Free Fire में कई सारी शॉटगन्स मौजूद है। इसमें से हम जानेंगे कि कौन-सी शॉटगन सबसे बेहतर है।
Free Fire की 3 सबसे शानदार शॉटगन्स
1) SPAS12

SPAS12 का डैमेज 97 का है और इसके मैगज़ीन में 5 बुलेट्स होती है। आप आसानी से कुछ शॉट्स की मदद से खिलाडी को नॉक कर सकते हैं। इसका रेट ऑफ फायर 42 का है और 1v1 क्लोज रेंज फाइट के लिए ये अच्छा विकल्प है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में गिल्ड के लिए स्टाइलिश नाम कैसे बनाएं?
2) M1014

M1014 को Free Fire में शॉटगन्स में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसका रेट ऑफ फायर 38 का है। साथ ही गन में 6 बुलेट्स रहती हैं और इसकी रिलोडिंग स्पीड 20 की है। इन सबके अलावा Free Fire में मौजूद इस गन का डैमेज 94 का है। खराब बात ये है कि कभी-कभी आप टारगेट नहीं लगा पाएंगे और इससे किल होने के चांस बढ़ जाते हैं।
3) M1887

M1887 एक डबल-बैरल शॉटगन है। इसकी रेंज अन्य दोनों शॉटगन्स से ज्यादा है। इसका डैमेज 100 का है और रेंज 21 है। साथ ही इसलि रिलोडिंग स्पीड 76 है। क्लोज रेंज फाइट में इस गन से आप एक चोट में विरोधी को नॉक कर सकते हैं। Free Fire में मौजूद इस गन में सिर्फ 2 शेल्स रहते हैं और ये एक खराब बात है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में आपके पेट्स के लिए कुछ स्टाइलिश निकनेम