Garena Free Fire में कई सारे हथियार मौजूद है। गेम में AR, SMG, स्नाइपर राइफल्स, DMR, और शॉटगन के रूप में गन्स के कई सारे विकल्प मौजूद है। क्लोज रेंज के लिए सबसे अच्छे विकल्प में शॉटगन्स को माना जाता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire में तीन सबसे अच्छी शॉटगन्स के बारे में बात करेंगे। ध्यान रहें कि ये सारे स्टैट्स साधारण गन है। आप अगर इसमें गन्स लगाकर इन्हें और बेहतर कर सकते हैं। इससे अन्य गन्स भी ताकतवर बन जाती हैं।
Free Fire में खिलाड़ियों के लिए शॉटगन के 3 सबसे अच्छे विकल्प
1) SPAS12

SPAS12 का डैमेज 97 का है और इसके मैगज़ीन में 5 बुलेट्स होती है। आप आसानी से कुछ शॉट्स की मदद से खिलाडी को नॉक कर सकते हैं। इसका रेट ऑफ फायर 42 का है और 1v1 क्लोज रेंज फाइट के लिए ये अच्छा विकल्प है।
2) M1014

M1014 एक ताकतवर शॉटगन है। इस गन का डैमेज 94 है। एक समय पर इसमें 6 गोली आती है और इसका रेट ऑफ फायर 38 का है। क्लोज रेंज के लिए सबसे अच्छी शॉटगन है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire की 3 सबसे खराब गन जिसका उपयोग खिलाड़ियों को बिल्कुल नहीं करना चाहिए
3) M1887

M1887 को Free Fire की सबसे खतरनाक गन कहा जा सकता है। इसका हिट डैमेज 100 का है। साथ ही आसानी से इस गन को हासिल किया जा सकता है और इसके मैगजीन में 2 बुलेट्स रहती हैं। क्लोज रेंज के लिए ये बेहतर विकल्प है।
नोट: हर एक खिलाड़ी की पसंद अलग होती हैं। ये गन्स लेखक के अनुसार खास नहीं है। ऐसे में आपके लिए ये गन शायद बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मौजूदा समय में 5 सबसे अच्छी गन्स जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं