Garena Free Fire एक प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में बरमूडा, पुर्गाटोरी और कालाहारी मैप मौजूद है। इस दौरान कालाहारी मैप काफी अलग और रोचक मैप है। इसके बावजूद कुछ ऐसी जगहें जहां खिलाड़ियों को लैंड करने की गलतियां नहीं करनी चाहिए।
(नोट: लैंडिंग स्पॉट्स प्लेन के रास्ते पर निर्भर करते हैं। कई लोगों को सेफ खेलना पसंद है और ऐसे में उनके लिए ये आर्टिकल बेहतर विकल्प रहेगा)
Free Fire में कालाहारी मैप पर 3 जगहें जहां खिलाड़ियों को किसी भी हाल में लैंड नहीं करना चाहिए
#1 - Refinery

Refinery असल में कालाहारी मैप के बीच में मौजूद है। यहां ढेरों खिलाड़ी लैंड करते हैं और ऐसे में आप यहां उतरेंगे तो आपके हर बार बचने के चांस कम रहेंगे। ऐसे में आप अन्य जगहों को अपना विकल्प बना सकते हैं।
#2 - The Sub
Sub असल में कालाहारी मैप के दक्षिण इलाके में मौजूद है। इस जगह पर काफी खतरा रहता है क्योंकि यहां ढेरों खिलाड़ी लैंड करते हैं। यहां उतनी लूट नहीं रहती हैं और ऐसे में अगर आपको जल्दी गन नहीं मिलेगी तो शायद आप जल्दी किल हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर मुफ्त में इनाम पाने के लिए भारतीय सर्वर का रिडीम कोड जिसका इस्तेमाल खिलाड़ियों को करना चाहिए
#3 - Bayfront

Bayfront असल में Refinery के पीछे मौजूद है। इस जगह पर भी ढेरों खिलाड़ी लैंड करते हैं। आपको यहां अच्छी लूट मिल जाएगी लेकिन अगर आप सेफ खेलना पसंद करते हैं तो ये जगह आपके लिए बेहतर विकल्प नहीं रहेगी।
नोट: लेखक ने आर्टिकल में अपनी राय दी है। खैर, हर खिलाड़ी अपने अनुसार जगह ढूंढ सकता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में ग्रैंडमास्टर टियर पर पहुंचने के लिए 3 अहम बातें जिनका खिलाड़ियों को ध्यान रखना होगा