Free Fire में कई सारी गन्स मौजूद रहती हैं। इस दौरान कुछ गन्स साधारण रहती हैं वहीं कुछ गन्स का डैमेज काफी ज्यादा रहता है। खैर, इस आर्टिकल में हम क्लोज रेंज के अंदर सबसे ताकतवर गन्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में क्लोज रेंज के लिए सबसे ताकतवर गन्स
शॉटगन्स का डैमेज Free Fire में सबसे ज्यादा रहता है। इस वजह से लिस्ट में सिर्फ शॉटगन्स ही शामिल है।
#1 M1887

M1887 को Free Fire की सबसे अच्छी शॉटगन माना जा सकता है। इसका डैमेज 100 का है और आपको यहां काफी अच्छा फायर रेट भी मिलता है और इसकी रीलोड स्पीड भी अच्छी है। साथ ही इस गन को रैंक मोड के अलावा क्लैश स्क्वाड मोड में भी उपयोग किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में तेजी से रैंक बढ़ाने के लिए 3 सबसे अहम चीज़ें जिनका ध्यान खिलाड़ियों को रखना चाहिए
#2 SPAS12

SPAS12 ,के पास 97 का डैमेज है और इसमें 5 गोलियां रहती हैं। साथ ही SPAS12 मुख्य रूप में क्लोज रेंज के लिए बेहतर है और आप कुछ ही शॉट्स में खिलाड़ी को किल कर सकते हैं। असल में इसकी रेंज कम है।
#3 M1014

M1014 एक ताकतवर शॉटगन है। इस गन का डैमेज 94 है। एक समय पर इसमें 6 गोली आती है और इसका रेट ऑफ फायर 38 का है। क्लोज रेंज के लिए सबसे अच्छी शॉटगन है। ये गन आसानी से मिल जाती हैं और आपको यहां सिर्फ एक शॉट मारना पड़ता है। इससे आपको यहां फायदा मिल सकता है।
नोट: ये सारे ही स्टैट्स Free Fire की वेबसाइट से लिए गए हैं। हर एक खिलाड़ी की पसंद अलग होती हैं। ये गन्स लेखक के अनुसार खास है। ऐसे में आपके लिए अन्य गन शायद बेहतर विकल्प हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में आसानी से हेडशॉट लगाने के लिए सेंसिटिविटी सेटिंग्स का सही तरह से उपयोग कैसे करें?