Free Fire में पुर्गाटोरी मैप को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कई लोग रैंक पुश करना चाहते हैं लेकिन उन्हें लैंड करने के लिए इस मैप में बेहतर जगहें नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम पुर्गाटोरी मैप के रैंक पुश करने के लिए सबसे बेहतर लैंडिंग स्पॉट्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire के अंदर पुर्गाटोरी मैप में रैंक पुश करने के लिए लैंड करने के 3 सबसे शानदार विकल्प
लैंड करने की जगह फ्लाइट के पाथ पर आधारित है। अगर प्लेन अलग दिशा से जा रहा है तो शायद यह जगहें लैंड करने के लिए दूर रह सकती है। हालांकि, इस आर्टिकल में हम कुछ बेहतर विकल्पों के बारे में बात करने वाले हैं।
#1 - Mt. Villa

Mt. Villa पर आपको लूट अच्छी नहीं मिल सकती है। हालांकि, यह काफी अच्छा लैंडिंग स्पॉट है। आप अगर सोलो मोड खेलते हैं तो आपको जरूर पर्याप्त लूट मिल जाएगी लेकिन आपको स्क्वाड मोड में इस जगह पर लैंड करके शायद ही फयदा हो। खैर, अगर आप सेफ खेलना पसंद करते हैं तो यह एक बेहतर विकल्प रहेगा।
#2 - Campsite

Campsite एक और अच्छी जगह है जहां खिलाड़ी लैंड कर सकते हैं। आपको यहां शुरुआत में फाइट नहीं पेनी पड़ेगी और आप अच्छी लूट हासिल कर सकते हैं। इस जगह पर 8-10 बिल्डिंग्स मौजूद है और आपको इससे फायदा हो सकता है।
#3 Fire Brigade

Fire Brigade असल में पुर्गाटोरी मैप के दक्षिणी दिशा में मौजूद है। इस जगह पर ज्यादा खिलाड़ी लैंड नहीं करते हैं और आपको यहां ठीक लूट मिल सकती हैं। आपको इस जगह पर स्क्वाड के लिए लूट नहीं मिल पाएगी लेकिन सोलो मोड में आपको फायदा होगा।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने लैंड करने के लिए जगहों पर आपको राय दी है। ऐसे में सभी खिलाड़ी की पसंद अलग रह सकती है।)
