FREE FIRE : 3 सबसे खराब गन्स गेम में

Credit: youtube.com
Credit: youtube.com

Garena Free Fire सबसे पहला बैटल रॉयल गेम था जो इंडिया में बहुत फेमस हुआ है। इस गेम ने बहुत से बाकी गेम्स जैसे PUBG और COD को अपना मोबाइल वर्जन रिलीज़ करने का रास्ता दिखाया। बहुत से गेमर्स अपने मेजर क्प्म्पेटिटर्स को बेहतर मानते है लेकिन FREE FIRE का खुद का बहुत बड़ा यूजर बेस है।

Ad
credit: malavida.com
credit: malavida.com

FREE FIRE खेलने पर आपको एक अनोखा अनुभव मिलता है और इस गेम पर शिफ्ट होने से पहले कुछ चीज़ें हैं जो आपको पता होनी चाहिए। अगर आप PUBG या COD से वाकिफ है तो आपको FREE FIRE के कंट्रोल्स और करैक्टर को संभालने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी भी गेम में सबसे अच्छे और बुरे वेपन्स के बारे में जानना बहुत ज़रूरी होता है। इस आर्टिकल में हम आपको गेम की 3 सबसे खराब बंदूकों के बारे में बताएंगे। एक चीज़ हमेशा ध्यान रखें की हर गन की केटेगरी अलग होती है और हर केटेगरी के अपने ख़ास स्टैट्स होते हैं। खिलाड़ियों के लिए यह समझना बहुत ज़रूरी है कि कोन सा वेपन उनको सबसे ज़्यादा सूट करता है। अटैचमेंट्स लगाने से गन्स का इस्तेमाल करना और बेहतर बन जाता है।

Ad

सबसे बेकार गन्स FREE FIRE में

Credit: garena.com
Credit: garena.com

1. SCAR : जब बात असाल्ट राइफल्स की होती है तब SCAR इस केटेगरी की सबसे खराब बन्दूक मानी जाती है। इस बन्दूक का डैमेज सबसे कम है इस केटेगरी में और इसकी रेंज भी एवरेज है। इस बन्दूक को संभालना बहुत मुश्किल है और इसको संभालने के लिए सही अटैचमेंट्स लगाना बहुत ज़रूरी है। यह केवल शार्ट से मिड रेंज फाइट्स के लिए इस्तेमाल की जानी चाहिए। इस बन्दूक का इस्तेमाल करते समय आपको एक और बेहतर बन्दूक रखनी चाहिए जिसके स्टैट्स बेहतर हो और ख़ास कर रेंज और डैमेज।

Ad
Credit: garena.com
Credit: garena.com

2. MP40: जब बात SMG की आती है , तब इस बन्दूक को सबसे खराब माना जाता है गेम में। एक अच्छी चीज़ इस बन्दूक की है इसका फायरिंग रेट लेकिन वह भी किसी काम का नहीं होता इसकी कम गोलियां भरने की वजह से एक बार में। इस बन्दूक का कम डैमेज, ख़राब रेंज, और गलत एक्यूरेसी इसको सबसे खराब बन्दूक बनाती है गेम की। यह गन सही अटैचमेंट्स लगा कर थोड़ी बेहतर बन सकती है हालाँकि इस बन्दूक से बेहतर ऑप्शन आपके पास है।

Ad
Credit: garena.com
Credit: garena.com

3.VSS: कम अटैचमेंट्स लगने की वजह से इस बन्दूक का इस्तेमाल करना बहुत बेकार माना जाता है। गन की हाई रेंज होने के साथ इसका डैमेज और बाकी चीज़ें ख़राब है जो इसका इस्तेमाल खराब कर देती हैं। यह गन इन सभी कारणों की वजह से बहुत बेकार मानी जाती है पूरे गेम में और इसका इस्तेमाल केवल सुरक्षित मिड रेंज से किया जाना चाहिए।

Edited by raghav2mathur
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications