Free Fire में हर एक खिलाड़ी चाहता है कि वो अन्य लोगों से बेहतर प्रदर्शन करें। काफी लोगों को सही तरह से निशाना लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद अगर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आप इन चीज़ों का ध्यान रखते हुए बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
Free Fire में निशाने सुधारने के लिए अहम बातें
कंट्रोल्स

कई खिलाड़ी गेम में पहले से मौजूद कंट्रोल्स के साथ ही खेलना पसंद करते हैं। इसके बावजूद उनसे आपको सही तरह से निशाना लगाने में दिक्कत हो सकती हैं। आप थ्री फिंगर या फोर फिंगर क्लॉ सेटिंग्स का अभ्यास करें। इससे निशाना सुधारने में आसान होगी।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर जून 2021 में फैक्ट्री चैलेंज के लिए 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स के विकल्प
सेंसिटिविटी सेटिंग्स

आप अपने निशाने को सुधारने के लिए सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं। Free Fire में आप हर तरह की सेंसिटिविटी सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं।
आप निशाना लगाने के लिए Free Fire में सबसे अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स का उपयोग कर सकते हैं:
- जनरल: 100
- रेड डॉट: 30
- 2x स्कोप: 52
- 4x स्कोप: 66
- AWM स्कोप: 82
आप इन सेंसिटिविटी सेटिंग्स में अपने अनुसार थोड़ा बदलाव कर सकते हैं।
निशाना लगाने के लिए सेटिंग्स

आपको अगर बेहतर तरीके से निशाने लगाने हैं और अपने हेडशॉट्स की संख्या में सुधार करना है तो फिर आपको सेटिंग्स में Aim Precision का विकल्प मिल मिलेगा। उसको आप डिफ़ॉल्ट पर सेट करें। इससे आपका निशाना काफी बेहतर हो जाएगा।
नए शॉट्स का अभ्यास करें

कई खिलाड़ी क्लोज और मिड रेंज में बेहतर तरीके से निशाना नहीं लगा पाते हैं। साथ ही आसानी से किल हो जाते हैं। ऐसे में वो खिलाड़ी जम्प और शूट या क्राउच और शूट का उपयोग कर सकते हैं। आपको शुरुआत में थोड़ी दिक्कत होगी। इसके बावजूद समय के साथ आप सारी चीज़ें समझ जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों DJ Alok को Free Fire में सबसे ताकतवर कैरेक्टर्स में से एक माना जाता है