Free Fire में DJ Alok को काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसके पास खास ताकत है जिनका उपयोग आप मैच में कर सकते हैं। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स है जिन्हें खिलाड़ी DJ Alok के साथ जोड़ सकते हैं। साथ ही जबरदस्त तरीके से फायदा उठा सकते हैं।
Free Fire में 5 कैरेक्टर्स जिन्हें DJ Alok के साथ जोड़कर खिलाड़ी फायदा उठा सकते हैं
#1 - Dasha

उनके पास पार्टीइंग ऑन नाम की ताकत है और इससे गेम में गिरने पर डैमेज 30% कम होगा। इसके अलावा गिरने पर रिकवरी का समय 60% कम होगा। साथ ही रेकोईल का रेट 6% कम हो जाएगा वहीं रेकोईल 6% कम हो जाएगा। जैसे-जैसे लेवल बढ़ता जाएगा तो इसकी ताकत भी बढ़ते जाएगी। आप DJ Alok इसके साथ जोड़कर HP को स्थिर बनाए रख सकते हैं।
#2 - Moco

Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकती हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। अगर आपको दुश्मन की जगह पता चल जाती हैं तो आप Alok की मदद से तेजी से उसपर रश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 5 सबसे शानदार फीमेल कैरेक्टर्स जिनका खिलाड़ियों को मई 2021 में उपयोग करना चाहिए
#3 - Hayato

Hayato की ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। Alok को साथ रखने से मैच में HP की चिंता खत्म हो जाती हैं।
#4 - Miguel

Miguel के पास क्रेजी स्लेयर नाम की ताकत है। इस ताकत से वो हर किल के साथ खिलाड़ी की HP कुछ हद तक बढ़ाने की कोशिश करता है। आप मूवमेंट स्पीड में बढ़ोतरी करके Miguel की मदद से HP पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में रैंक बढ़ाने के लिए लैंड करते समय 3 बातें जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए
#5 - Kapella
Kapella असल में एक पॉप सिंगर है और उनके पास हीलिंग सॉन्ग नाम की ताकत है। Kapella की इस ताकत से हीलिंग इफेक्ट 10% तक बढ़ जाता है। साथ ही इसका HP लॉस भी 20% तक कम होता है। DJ Alok के लिए ये सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में DJ Alok के लिए इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के लिए मुफ्त में डायमंड्स पाने के 5 सबसे आसान तरीके जिनका खिलाड़ियों को जरूर उपयोग करना चाहिए