Garena Free Fire में कैरेक्टर्स का उपयोग करके आप फायदा उठा सकते हैं। कई खिलाड़ी आक्रमक तरीके से खेलते हैं। इस दौरान अगर आपके पास गलत कैरेक्टर का विकल्प होगा तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम आक्रमक खिलाड़ियों के लिए 5 शानदार कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में आक्रमक खिलाड़ियों के लिए 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स के विकल्प
#1 - DJ Alok

DJ Alok के पास हेल्थ बढ़ाने की खास ताकत है। A124 और K में HP बढ़ती हैं लेकिन वहां EP से HP बढ़ती है। इसके बावजूद DJ Alok के साथ आप सीधा 5 सेकंड्स में 5 HP तक का सुधार कर सकते हैं।
#2 - Skyler
Skyler की ताकत रिपटाइड रीदम है। आप इसकी मदद से 50 मीटर के अंदर 5 ब्लू वॉल्स को फोड़ा जा सकता है। हर एक ग्लू वॉल टूटने से HP बढ़ती हैं। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स है। ये कैरेक्टर पहले लेवल पर इस तरह रहता है।
#3 - Wukong

Wukong के पास खिलाड़ियों को छुपाने की शक्ति है। आपको ये घास में छुपा तो देता है। आपको अंतिम जोन में इससे फायदा हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- Garena Free Fire में 30 अनोखे और स्टाइलिश नाम जिन्हें IGN के लिए उपयोग किया जा सकता है
#4 - Jota

Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेंड रेड्स है और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है।
#5 - Hayato
Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती है। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire के रैंक मोड में DJ Alok के लिए सबसे अच्छे कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स
