Free Fire में अलग-अलग तरह के खिलाड़ी आते हैं। कुछ लोग किल्स करने के लिए खेलते हैं वहीं कुछ सर्वाइव करते हुए मैच जीतने का प्रयास करते हैं। Free Fire में इसके अनुसार ढेरों कैरेक्टर्स भी मौजूद है। इस आर्टिकल में हम 5 कैरेक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं जो आक्रमक खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छे विकल्प है।
Free Fire में आक्रमक खिलाड़ियों के लिए 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स के विकल्प
#1 - DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। ये कैरेक्टर एक बेहतर विकल्प रहेगा।
#2 - Skyler
Skyler की ताकत रिपटाइड रीदम है। इसकी मदद से 50 मीटर के अंदर 5 ब्लू वॉल्स को फोड़ा जा सकता है। हर एक ग्लू वॉल टूटने से HP बढ़ती हैं। इसका कूलडाउन 60 सेकंड्स है। ये कैरेक्टर पहले लेवल पर इस तरह रहता है।
ये भी पढ़ें:-Free Fire के अंदर मई 2021 में 5 सबसे अनोखी गन स्किन्स जो काफी कम लोगों के पास होगी
#3 - Wukong

Wukong के पास खिलाड़ियों को छुपाने की शक्ति है। आपको ये घास में छुपा तो देता है और आपको कभी-कभी अंतिम जोन में इससे फायदा हो सकता है। आक्रमक खिलाड़ी समय आने पर इसका फायदा उठा सकते हैं।
#4 - Jota

Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेंड रेड्स है और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन भी देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।
#5 - Hayato
Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही आक्रमक तरीके से फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में भारतीय खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध रिडीम कोड्स का उपयोग करके मुफ्त इनाम कैसे हासिल करें?