Free Fire में कैरेक्टर्स की मदद से आप अन्य खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। इस दौरान कैरेक्टर्स को डायमंड्स या गोल्ड कोइंस से खरीदा जा सकता है। कई ऐसे शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें गोल्ड कोइंस से खरीदा जा सकता है।
Free Fire में 5 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें गोल्ड कोइंस की मदद से खरीदा जा सकता है
#1 Hayato

Hayato की ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
#2 Moco
Moco में हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकती हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं। इस कैरेक्टर की कीमत लगभग 8000 गोल्ड कोइंस है।
ये भी पढ़ें;- Free Fire में भारतीय रीजन के रिडीम कोड की मदद से मुफ्त में इनाम कैसे हासिल करें?
#3 Rafael

Rafael कैरेक्टर को 8000 गोल्ड कोइंस में पाया जा सकता है। इसमें डेड साइलेंट नाम की ताकत है। इससे मैप पर गनशॉट्स छुप जाते हैं और इसमें 90 सेकंड्स का कूलडाउन रहता है।
#4 Maxim

Maxim के पास ग्लूटनी नाम की ताकत है। इसकी ताकत है ये मेड़कीट को 2 प्रतिशत तेजी से लगा सकते हैं। ये कैरेक्टर 8000 कॉइन्स या 499 डायमंड्स में मिल जाता है।
#5 Nikita

इस कैरेक्टर की मदद से आप SMGs को 4% तेजी से रीलोड कर सकते हैं। Nikita को 2000 गोल्ड कोइंस या 199 डायमंड्स में हासिल किया जा सकता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं। गेम में इससे बेहतर विकल्प भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में रैंक बढ़ाने के लिए लैंड करते समय 3 बातें जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए