Free Fire को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस गेम में कैरेक्टर से आपको जबरदस्त तरीके से फायदा मिल सकता है। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स रहे हैं जिन्हें गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम उन्हीं 5 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जो गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदे जा सकते हैं।
Free Fire में 5 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जो गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदे जा सकते हैं
#1 Moco
Moco के पास Hacker's Eye नाम की ताकत है। जब भी आपके ऊपर हमला होता है इससे दो सेकंड्स तक दुश्मन की जगह पता चल जाती है। इसे काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। Moco कैरेक्टर को 8000 गोल्ड कोइंस की मदद से खरीदा जा सकता है।
#2 Hayato

Hayato की ताकत Bushido है। इसकी मदद से 7.5% तक आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाता है। Hayato की कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है और इसे इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है। खिलाड़ियों के पास यह कैरेक्टर जरूर होगा।
#3 Rafael

Rafael की ताकत Dead Silent है। आप 8 सेकंड्स तक गन शॉट्स को छुपा सकते हैं। खिलाड़ी लेवल बढ़ाकर इस कैरेक्टर को और भी बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं। Rafael की कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
#4 Maxim

Maxim की ताकत Gluttony है। इससे आप मिडकिट्स को 2% तेजी से लगा पाते हैं। आपको यह कैरेक्टर रैंक मोड में मदद कर सकता है। इसकी कीमत 8000 गोल्ड कोइंस है।
#5 Nikita

Nikita के पास Firearms Expert नाम की ताकत है। इससे आप SMG गन्स को 4% तेजी से रीलोड कर सकते हैं। लेवल बढ़ाने पर यह कैरेक्टर और भी ज्यादा बेहतर और ताकतवर बन जाता है। Nikita की कीमत 2000 गोल्ड कोइंस है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग रह सकती है।)
