Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस मोड में अगर आपको बेहतर प्रदर्शन करना है तो आपके पास अच्छा कैरेक्टर मौजूदा होना जरुरी है। हाल ही में गेम के अंदर नया अपडेट आया है। OB27 अपडेट के साथ अब गेम में दो नए कैरेक्टर्स जुड़ गए हैं। इस आर्टिकल में हम नए अपडेट के बाद क्लैश स्क्वाड के लिए सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में OB27 अपडेट के बाद क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 सबसे शानदार कैरेक्टर्स
#1 - DJ Alok

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#2 - Xayne

इस कैरेक्टर की ताकत Xtreme Encounter है। बेस लेवल पर 80 HP बढ़ जाती हैं। इससे ग्लू वॉल और शील्ड्स का डैमेज 40% तक बढ़ जाता है। साथ ही ये इफेक्ट 10 सेकंड्स तक रहता है। इसके अलावा कूलडाउन 150 सेकंड्स का रहता है। सबसे ज्यादा लेवल पर कैरेक्टर और भी ज्यादा बेहतर बन जाता है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में OB27 अपडेट के बाद 5 सबसे शानदार और उपयोगी फीमेल कैरेक्टर्स
#3 - Jota
Jota असल में Free Fire में सबसे अच्छे कैरेक्टर्स में से एक है। इसकी ताकत सस्टेन्ड रेड्स और इससे आपको SMG या शॉटगन से हर एक किल पर HP मिलती है। साथ ही 5 सेकंड्स का छोटा कूलडाउन ही देखने को मिलता है। इससे दुश्मनों के खिलाफ आपको फायदा होता है।
#4 - Hayato

Hayato असल में एक दिग्गज समुराई है और उनकी ताकत बुशीडो है। इससे 10% HP कम होने पर 7.5% तक पेनिट्रेशन बढ़ जाती हैं। अगर आप डिफेंसिव खेलना पसंद करते हैं तो ये कैरेक्टर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। साथ ही फाइट्स लेने के दौरान भी आपको इस कैरेक्टर से फायदा होगा।
#5 - Chrono
Chrono को गेम के सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स में से एक माना जा सकता है। इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमजे को कई हद तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 15% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 50 सेकंड्स है।
ये भी पढ़ें:- Free Fire में 3 सबसे ताकतवर और जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें खिलाड़ियों द्वारा उपयोग करना चाहिए